iQOO Z7 Pro 5G vs Vivo V29e: पिछले महीने भारत में 30,000 रुपये से कम के प्राइस रेंज में दो धांसू स्मार्टफोन की एंट्री हुई है। इसमें iQoo Z7 Pro 5G और Vivo V29e शामिल हैं। एक ओर iQoo का फोन ऑक्टा-कोर 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 SoC तो दूसरी ओर Vivo क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 SoC चिपसेट से लैस है। वहीं, दोनो स्मार्टफोन एंड्राइड 13 पर बेस्ड है। बता दें कि 6.78 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन वाले दोनों स्मार्टफोन में कुछ समानताएं तो कुछ अंतर भी हैं। आइए इक्वल प्राइस रेंज वाले दोनों स्मार्टफोन के बीच तुलना पर एक नजर डालते हैं।

50MP के फ्रंट कैमरा से लैस है फोन
अगर कैमरे की बात करें तो iQoo Z7 Pro 5G फोन 64MP के प्राइमरी सेंसर और 2MP के डेप्थ सेंसर से लैस है। जबकि फ्रंट कैमरा में 16MP का सेंसर है। वहीं, Vivo V29e में 64MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस दिया गया है। जबकि वीडियो कॉल के लिए इसमें 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

फोन मे है 5,000mAh की बैटरी
दूसरी ओर iQoo Z7 Pro में 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,600mAh की बैटरी है जबकि Vivo V29e में 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। दोनों स्मार्टफोन 5जी, 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी कनेक्टिविटी ऑफर करते हैं।

iQoo Z7 Pro की कीमत
iQoo Z7 Pro को दो कलर वेरिएंट ब्लू लैगून और ग्रेफाइट मैट में लॉन्च किया गया है। बता दें कि 8GB रैम+128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 23,999 रुपये जबकि 8GB रैम+256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। वहीं, अमेजन और iQoo की ऑफिशियल वेबसाइट पर फोन 2,000 रुपये तक के बैंक ऑफर और एडिशनल छूट के साथ मिल रहा है।

Vivo V29e की कीमत
दूसरी ओर आप Vivo V29e को वीवो ई-स्टोर और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। बता दें कि स्मार्टफोन के 8GBरैम+128GB स्टोरेज वैरिएंट की भारत में कीमत 26,999 रुपये जबकि 8GB रैम+256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 28,999 रुपये है। फोन को आर्टिस्टिक ब्लू और आर्टिस्टिक रेड कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। कंपनी अभी एक्सचेंज ऑफर पर 2,000 रुपये जबकि चुनिंदा बैंक ऑफर पर 2,500 की छूट दे रही है।

Categorized in: