बलरामपुर – जिले में एक दिल दहला देने वाले मामले ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर बंद पड़े फ्लाई एश ब्रिक्स प्लांट के पास धान के खेत में तीन मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। कंकाल की पहचान सूरज देव ठाकुर की पत्नी कौशल्या ठाकुर (35), बेटी मुस्कान (17) और बेटे मिंटू ठाकुर (5) के रूप में हुई।15 नवंबर 2024 को सुबह 7:15 बजे पारसनाथ नामक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि दहेजवार के खेत में मानव कंकाल और अन्य अवशेष पड़े हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से हड्डियां, खोपड़ी, कपड़े और पायल बरामद की। फॉरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने जांच के दौरान कुसमी थाना क्षेत्र में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट को खंगाला। सूरज देव ठाकुर ने अपनी पत्नी और बच्चों के कुसमी बाजार से गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जब कंकालों की पहचान हुई, तो यह खुलासा हुआ कि ये तीनों सूरज देव ठाकुर के परिवार के सदस्य थे।

जांच में हुई प्रगति और आरोपी का खुलासा

मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस ने मुख्तार अंसारी नामक व्यक्ति को झारखंड से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि लव अफेयर में मुख्तार अंसारी ने लापता मां-बेटी और बेटे को कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला। बताया जा रहा है कि मुख्तार के भाई आरिफ का एक नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध था, जिसके कारण वो घर पर पैसे नहीं भेजता था। इससे नाराज होकर बड़े भाई ने तीनों की हत्या कर दी।

परिजनों में आक्रोश और अंतिम संस्कार में विलंब

मृतकों के परिजनों ने पुलिस पर मामले की लीपापोती का आरोप लगाते हुए कंकालों को लेने से इंकार कर दिया। प्रशासन और पुलिस के समझाने पर शुक्रवार को रात 10 बजे कंकालों को परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद, मृतका के मायके जशपुर बंदर चूआ ले जाकर इब नदी में शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया।

परिवार और समाज में आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय लोग और मृतकों के परिजन प्रशासन और पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि यह मामला भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। हालांकि, बलरामपुर पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई होगी।

कुसमी थाना प्रभारी लाइन अटैच
मामले में कुसमी थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल पर कार्रवाई की गई है। जितेंद्र जायसवाल को पुलिस लाइन बलरामपुर अटैच किया गया है। रघुनाथनगर थाना प्रभारी संत लाल आयाम को थाना प्रभारी कुसमी बनाया गया है। हालांकि आदेश अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। इस फेरबदल को प्रशासनिक बताया गया है।

नाई समाज प्रदेश उपाध्यक्ष
नाई सेन समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश कुमार ठाकुर ने पुलिस प्रशासन के कार्य प्रणाली पर प्रश्न उठाया उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी भयावह घटना में किसी एक व्यक्ति का हाथ नही हो सकता है इसमें सम्भावना है कि और अपराधी शामिल होंगे समाज बलरामपुर पुलिस से यह मांग करते है कि इसमें औऱ संलिप्त अपराधी को पकड़ कर जल्द से जल्द खुलासा करें। और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा एवं
परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दिया जाए

Categorized in: