रायपुर । केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में पश्चिमी और मध्यवर्ती राज्यों तथा संघ राज्य क्षेत्रों के पर्यटन मंत्रियों का सम्मेलन गोवा के पणजी में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों में पर्यटन के विकास की संभावनाओं और चुनौतियों पर गहन चर्चा करना था।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने इस महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में पर्यटन के विकास की दिशा में उठाए गए कदमों और आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला। कश्यप ने राज्य के प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक धरोहर और ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन के माध्यम से और अधिक प्रख्यात बनाने के लिए केंद्र से संसाधन और समर्थन की मांग की।

Categorized in: