रायपुर । छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग ने राज्य के रिसॉर्ट्स को लीज पर देने का निर्णय लिया है, जिससे राजस्व में वृद्धि और संचालन में सुधार की उम्मीद है। विभाग जल्द ही इस संबंध में टेंडर जारी करेगा। इससे पहले, 2022 में 15 मोटल्स को लीज पर दिया गया था, जिनमें से 3 का संचालन शुरू हो चुका है और बाकी मोटल्स अक्टूबर, दिसंबर, और मार्च के बीच चालू हो जाएंगे।

बड़े होटल मैनेजमेंट प्रबंधन को दिया जाएगा संचालन:
पर्यटन विभाग के 14 प्रमुख रिसॉर्ट्स में से चिल्फी घाटी, मैनपाट और चित्रकोट जैसे महत्वपूर्ण स्थानों के रिसॉर्ट्स को बड़े होटल मैनेजमेंट प्रबंधन को सौंपा जाएगा, क्योंकि ये स्थान राज्य के लिए सर्वाधिक राजस्व जुटाते हैं। शेष रिसॉर्ट्स अन्य संचालकों के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि, वन विभाग द्वारा बनाए गए रिसॉर्ट्स, जो वर्तमान में पर्यटन विभाग के अधीन हैं, उन्हें लीज पर नहीं दिया जाएगा। विभाग ने संकेत दिया है कि जल्द ही सभी रिसॉर्ट्स लीज पर दे दिए जाएंगे, और संचालक नई सुविधाओं के साथ इन्हें अपग्रेड कर सकते हैं।

Categorized in: