मेष राशि

आज करियर और कामकाज आपकी प्राथमिकता रहेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों या साझेदारों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत हो सकती है। किसी प्रोजेक्ट को सरकारी स्तर पर सहयोग या लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरी अथवा ऑफिस के काम से यात्रा भी संभव है। परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी और आप घर की व्यवस्था या सजावट में बदलाव करने का विचार कर सकते हैं। काम का दबाव थकान बढ़ा सकता है। माता के स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में संतुलन रहेगा, जबकि स्वास्थ्य सामान्य बना रह सकता है।

वृषभ राशि

आज नई शुरुआत करने का उत्साह बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी समझदारी और व्यावहारिक सोच से मुश्किल काम भी आसानी से पूरे हो सकते हैं। धार्मिक स्थान की यात्रा या आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ सकता है। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है और दूर रहने वाले मित्रों या रिश्तेदारों से अच्छी खबर मिल सकती है। विदेश से जुडे कार्यों में प्रगति के योग हैं। व्यापार में लाभ संभव है, लेकिन फिलहाल निवेश का फैसला सोच-समझकर करें। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और प्रियजन के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मिथुन राशि

आज भावनाओं और गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। छोटी बात को लेकर विवाद या तनाव पैदा हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही न करें और किसी नई दवा या उपचार को शुरू करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें। अचानक खर्च बढने से बजट बिगड सकता है। परिवार या कार्यस्थल पर किसी से मतभेद होने की आशंका है। मानसिक बेचैनी महसूस हो सकती है, इसलिए खुद को शांत रखने और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय देने से राहत मिल सकती है।

कर्क राशि

आज रिश्तों और साझेदारी से जुडे मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा और सामाजिक दायरा भी विस्तृत हो सकता है। मनपसंद वस्तुओं, कपडों, आभूषण या वाहन आदि पर खर्च होने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों में भी अनुकूलता बनी रहेगी। व्यापारिक साझेदारी लाभ दे सकती है, खासकर विदेश से जुडे कामों में प्रगति संभव है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या नया लक्ष्य मिल सकता है।

सिंह राशि

आज मन में संदेह या उलझन के कारण काम में पूरी तरह ध्यान लगाना कठिन हो सकता है। सामान्य कार्यों को पूरा करने में भी अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड सकती है। अधिकारियों के साथ बहस से बचना बेहतर रहेगा। व्यापार विस्तार की नई योजना पर आज तुरंत कदम उठाने के बजाय स्थिति का आकलन करें। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक संतुलन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे और प्रेम जीवन में संतोष रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन उपयोगी साबित हो सकता है।

कन्या राशि

आज किसी बात को लेकर मन में चिंता बनी रह सकती है। संतान, पढाई या स्वास्थ्य से संबंधित विषय आपका ध्यान खींच सकते हैं। पेट से जुडी परेशानी होने पर खानपान पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों को एकाग्रता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। कुछ काम तय समय पर पूरे न होने से तनाव हो सकता है। अचानक खर्च की संभावना है, इसलिए आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। जोखिम वाले निवेश और शेयर बाजार से दूरी बनाना बेहतर रहेगा। प्रियजन के साथ मुलाकात या बातचीत से मन प्रसन्न होगा।

तुला राशि

आज भावनात्मक उतार-चढाव अधिक रह सकता है, इसलिए किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। माता या परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद होने की संभावना है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। यात्रा को लेकर जल्दबाजी न करें। जमीन, संपत्ति या पारिवारिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर होगा। कार्यस्थल पर मन कम लग सकता है और व्यापार में भी दिन सामान्य रहने के संकेत हैं।

वृश्चिक राशि

आज उत्साह और आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे और मित्रों या परिचितों से मुलाकात का अवसर मिल सकता है। विरोधियों की कोशिशें असरदार साबित नहीं होंगी और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर रहेंगे। सामाजिक स्तर पर भी आपकी सक्रियता लाभ दे सकती है।

धनु राशि

आज आर्थिक मामलों और पारिवारिक बातचीत में विशेष सावधानी रखें। गलतफहमी के कारण किसी अपने से दूरी पैदा हो सकती है। अनावश्यक खर्च बजट पर दबाव डाल सकता है। चिंता या असमंजस के कारण महत्वपूर्ण फैसला टालना बेहतर हो सकता है। कामकाज में अपेक्षित परिणाम पाने के लिए अधिक धैर्य की जरूरत होगी। दूर रहने वाले रिश्तेदारों से बातचीत सुखद रह सकती है। व्यापारी फिलहाल विस्तार की दिशा में जल्दबाजी न करें। दिन के दूसरे हिस्से में परिस्थितियों में बदलाव आ सकता है।

मकर राशि

आज आत्मविश्वास और सकारात्मकता के साथ दिन की शुरुआत हो सकती है। पूजा-पाठ या धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। पारिवारिक जीवन में सुखद वातावरण बना रहेगा और कई काम अपेक्षाकृत आसानी से पूरे हो सकते हैं। मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग या अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्थिति संतुलित रहेगी। नौकरी और व्यापार में भी अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं। दांपत्य जीवन में प्रसन्नता रहेगी। हालांकि वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें।

कुंभ राशि

आज शारीरिक थकान और मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। किसी काम में मन लगाने में कठिनाई आएगी और कार्यस्थल पर कुछ जिम्मेदारियां अधूरी रह सकती हैं। परिवार के सदस्यों के साथ विवाद से बचें। धन के लेन-देन और निवेश में अतिरिक्त सतर्कता जरूरी है। कानूनी मामलों को भी गंभीरता से संभालें। खर्च बढने की संभावना है और आप दूसरों की मदद में अपनी जरूरतों को नजरअंदाज कर सकते हैं। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। यात्रा या वाहन से जुडे मामलों में सावधानी बरतें।

मीन राशि

आज आर्थिक मोर्चे पर अचानक लाभ मिलने की संभावना बन सकती है। संतान से जुडी कोई सुखद खबर मिल सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात या बातचीत होगी और नए लोगों से संपर्क भी बढ़ सकता है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। व्यापार में आर्थिक लाभ के संकेत हैं। मन को तरोताजा करने के लिए यात्रा या किसी सुंदर स्थान पर घूमने की योजना भी बन सकती है।