Krishna Janmashtami: हिंदू धर्म में जन्माष्टमी का त्योहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस साल जन्माष्टमी 6 और 7 सितंबर को है। ज्योतिषियों के अनुसार  इस साल जन्माष्टमी पर द्वापर युग जैसे संयोग बन रहे हैं। खास बात यह है कि अष्टमी तिथि व रोहिणी नक्षत्र के साथ ही 7 सितंबर को सर्वार्थ सिद्धि योग का भी शुभ संयोग बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग के स्वामी भगवान गणेश हैं। आज रात 10 बजकर 07 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को अत्यंत शुभ माना गया है। कहते हैं कि इस योग में किए गए कार्यों में सफलता मिलती है। जानें जन्माष्टमी का पावन पर्व किन राशियों के लिए अत्यंत शुभ-

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए जन्माष्टमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग शुभ रहने वाला है। आज शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूती प्राप्त करेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको आपके प्रयासों में सफलता मिलेगी। आज के दिन आर्थिक लाभ की उम्मीद करें।

कर्क राशि- जन्माष्टमी के दिन आपके घर में खुशियों भरा माहौल रहेगा। व्यापारियों के व्यापार को विस्तार मिलेगा। आय के नए साधन सामने आएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होगा।

सिंह राशि– भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद और सर्वार्थ सिद्धि योग से कार्यक्षेत्र में अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। आपको वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा और आपके बॉस आपके प्रदर्शन से प्रसन्न होंगे। संपत्ति संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि- आपकी राशि के लोगों को भगवान कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होगा।पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जन्माष्टमी का दिन उत्साह से भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। आप अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम का आनंद उठाएंगे।

धनु राशि- जन्माष्टमी आपके व्यवसाय में तरक्की ला सकता है। आज के दिन आपको काफी लाभ हो सकता है और नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि देखने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोग आसानी से मिलेगा और आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि– जन्माष्टमी के दिन आप भगवान कृष्ण के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। संपत्ति और वाहन से जुड़े सौदे आपके हित में हो सकते हैं। नई आर्थिक योजनाएं सफल होंगी।

मीन राशि- भगवान कृष्ण के आशीर्वाद से आप शत्रुओं पर विजय पा सकते हैं। जन्माष्टमी पर लिया गया कोई भी बड़ा निर्णय अनुकूल रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Categorized in: