जांजगीर-चांपा। जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने परिवार को बीमा की राशि के 40 लाख रुपये दिलाने के लिए खुद के ही मौत की साजिश रची। बीमा कंपनी से पैसे लेने के लिए युवक ने ऐसी योजना बनाई की खुद को मरा हुआ दिखा दिया। हालांकि युवक की साजिश का पर्दाफाश हो गया और उसे बिलासपुर से पकड़ लिया गया। मामला जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहाँ 21 साल के कौशल श्रीवास नाम के युवक ने परिवार को 40 लाख रुपये दिलाने के लिए अपनी मौत की झूठी कहानी बनाई। वह पामगढ़ थाना क्षेत्र के तैनाद का रहने वाला है। 19 अगस्त को युवक ने कहा कि वह घूमने जा रहा है। इसके बाद उसने अपनी गाड़ी, मोबाइल और कपड़े एक नदी के किनारे रख दिया और दिल्ली भाग गया।

परिवार की शिकायत पर पुलिस ने नदी में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
रात 9 बजे तक जब कौशल घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने कई बार फोन लगाया लेकिन किसी ने उसका फोन नहीं उठाया। परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। वहीं, युवक ने जहां अपना सामान छोड़ा था उसी रास्ते उसका बड़ी भाई आ रहा था। उसने छोटे भाई की गाड़ी देखी तो रुक गया और आसपास उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन वह कहीं नहीं दिखा इसके बाद उसने परिजनों को मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंचे परिजनों को आत्महत्या का शक हुआ। उन्होंने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। SDRF की टीम ने चार दिनों तक सर्च अभियान चलाया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वहीं, दूसरी तरफ साइबर पुलिस ने युवक के सोशल मीडिया के अकाउंट की मॉनिटरिंग शुरू की। इश दौरान उसे पता चला कि कौशल जिंदा है। उसका अकाउंट बिलासपुर में एक्टिव है।

पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर पकड़ा
23 अगस्त को उसके भाई ने अनजान नंबर से कॉल किया था। उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी पुलिस ने युवक की लोकेशन ट्रेस की और उसे पकड़ लिया। इसके बाद युवक को बिलासपुर से वापस लाया गया। पूछताछ में युवक ने बताया को उसने बीमा की राशि अपने परिवार को दिलाने के लिए यह पूरी प्लानिंग की थी।

Categorized in: