अंबिकापुर। बेइज्जत करने की नीयत से हाथ-बांह पकड़कर अश्लील टिप्पणी व मारपीट करने के मामले में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रार्थिया 13 अक्टूबर को कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 12 अक्टूबर को वह अपने पति के साथ अंबिकापुर आई थी। पति के साथ खाना खाने के बाद वह अपने पति से जरुरी काम के लिए रुपये की मांग की, इसी बात को लेकर उसका पति से विवाद हो गया। इसके बाद वह अकेले ऑटो रिक्शा में बैठकर नया बस स्टैंड चली गई और ऑटो से उतरकर शिवम होटल के पास बैठी थी। इसी दौरान दो युवक आए और वे बुरी नीयत से उसे साथ में चलने के लिए कहने लगे- जब वह मना की तो दोनों युवक हाथ-बाह पकड़कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। वह इनसे बचते बस स्टैंड के पुलिस चौकी की तरफ पहुंची, इस दौरान उसका पति भी मौके पर पहुंच गया था। पुलिस ने मामले में तुलसी यादव, संतोष यादव निवासी रनपुर के विरूद्ध धारा 74, 296, 115(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। घटनास्थल का निरीक्षण करके पुलिस टीम संतोष कुमार यादव 25 व तुलसी यादव 32 वर्ष दोनों निवासी रनपुर कला को गिरफ्तार की और न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, उप निरीक्षक रम्भा साहू, प्रधान आरक्षक सियाराम मरावी, देव नारायण नेताम, आरक्षक मोतीलाल केरकेट्टा, संजय केरकेट्टा, निर्मल, देवकरण, सैनिक श्याम साहू शामिल रहे।

Categorized in: