भारतीय बाजार में टोयोटा फॉर्च्यूनर का अलग ही भौकाल है। नेता-मंत्री की पहली पसंद मानी जाने वाली इस बड़ी एसयूवी को लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अगर कोई एक बड़ी एसयूवी खरीदने का प्लान करता है, तो सबसे पहले उसकी जुबान पर टोयोटा फॉर्च्यूनर का नाम ही आता है। टोयोटा फॉर्च्यूनर है। लेकिन, अगर आप इसे अब खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है। जी हां, क्योंकि त्योहारी सीजन से ठीक पहले टोयोटा ने अपनी लोकप्रिय फॉर्च्यूनर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कीमत में 70,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK GROUP से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

इस वैरिएंट का बढ़ा दाम

आपको बता दें कि यह प्राइस हाइक केवल टोयोटा फॉर्च्यूनर के सिग्मा वैरिएंट की कीमतों में की गई है। इस वैरिएंट की कीमतों में कंपनी ने 70,000 रुपये (एक्स-शोरूम) तक की बढ़ोतरी की है।

मैनुअल और ऑटोमैटिक वैरिएंट

नई कीमतों के साथ टॉप-वैरिएंट फॉर्च्यूनर की कीमत लगभग 64 लाख रुपये (ऑन-रोड, कर्नाटक) हो गई है। भारतीय बाजार में मुख्य रूप से इसकी टक्कर एमजी ग्लॉस्टर से होती है। बता दें कि फॉर्च्यूनर सिग्मा दो ट्रिम लेवल स्टैंडर्ड और GR-S में बिक्री पर है। टोयोटा में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प हैं और इन दोनों में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वैरिएंट भी मिलते हैं।

4X2 और 4X4 वैरिएंट की प्राइस हाइक

केवल डीजल वैरिएंट में 4X4 ट्रांसफर मिलता है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ पेश किया जाता है। टोयोटा ने सभी 4X2 वैरिएंट्स की कीमतों में 44,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। वहीं, 4X4 वैरिएंट की कीमतें 70,000 हजार तक बढ़ गई हैं।

Categorized in: