महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर और फ्लैगशिप XUV700 का नया ए़डिशन लॉन्च किया है। कंपनी ने इस SUV के नए एडिशन को ब्लेज एडिशन (Blaze Edition) नाम दिया है। कंपनी ने अपने इस लिमिटेड एडिशन में कई एलिमेंट को शामिल किया है। ताकि ये SUV ज्यादा खूबसूरत नजर आए। महिंद्रा स्कॉर्पियो और XUV700 जैसी पॉपुलर SUV वाले सेगमेंट में टाटा हैरियर, टाटा सफारी, एमजी हेक्टर ट्विन्स और हुंडई अल्काज़र जैसे मॉडल से कड़ा मुकाबला होता है। ऐसे में सेगमेंट में अपनी पोजीशन को मजबूत करने के लिए कंपनी ने इस खास एडिशन को लॉन्च किया है।

XUV700 ब्लेज़ एडिशन एक्सटीरियर, इंटीरियर और कीमत

XUV700 ब्लेज़ एडिशन अपने मैट ब्लेज़ रेड कलर के साथ सबसे अलग है। ये कलर इसे अट्रेक्टिव और स्टाइल बनाता है। इसके एक्सटीरियर डुअल-टोन एलिमेंट शामिल हैं, जिसमें नेपोली ब्लैक रूफ, ब्लैक ORVMs, ब्लैक ग्रिल और ब्लैक एलॉय व्हील शामिल हैं। ये सभी मिलकर इसे स्पोर्टी लुक देते हैं। इसके फ्रंट राइट क्वार्टर पैनल और टेलगेट पर ब्लेज़ बैज इसके ज्यादा बेहतर बना देती है।

बात करें XUV700 ब्लेज़ एडिशन के इंटीरियर को इसमें रेड हाइलाइट्स की झलक देखने को मिलती है। ये केबिन में प्रीमियम लुक भी देते हैं। अपहोल्स्ट्री पर रेड कलर की सिलाई, AC वेंट्स और सेंटर कंसोल पर रेड कलर के एक्सेंट हैं। सीट अपहोल्स्ट्री पर डुअल-टोन बरगंडी-ब्लैक इफ़ेक्ट भी मिलता है। जबकि अंदर के डोर हैंडल, सेंटर AC वेंट्स और स्टीयरिंग कंट्रोल पर शैंपेन गोल्ड फ़िनिश इसकी लग्जरी को बढ़ा देता है।

XUV700 ब्लेज़ एडिशन अपने में दमदार पावरट्रेन ऑप्शन मिलेंगे। ये 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है, जो 200hp और 380Nm का टॉर्क देता है। इसमें 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन का ऑप्शन भी मिलेगा, जो 185hp का पावर और 420Nm का टॉर्क देता है। AT मॉडल में ये टॉर्क 450Nm हो जाता है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़े गए हैं।

Categorized in: