BMW ने भारतीय बाजार में X5 फेसलिफ्ट SUV को लॉन्च कर दिया है। इस लग्जरी SUV को पेट्रोल और डीजल इंजन में लॉन्च किया गया है। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर एक्सड्राइव ऑल-व्हील ड्राइव होगा। BMW X5 की एक्स-शोरूम कीमत 93.90 लाख रुपए से शुरू होगी। वहीं, इसके टॉप वैरिएंट की कीमत 1.06 करोड़ रुपए है। इसका प्रोडक्शन चेन्नई के प्लांट में किया गया है। इसे दो ट्रिम xLine और M स्पोर्ट में खरीद पाएंगे।

BMW ने इस कार में ड्राइवर एसिस्ट सिस्टम भी शामिल किया है, जिसमें एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा के साथ पार्किंग एसिस्ट, रिवर्स एसिस्ट, स्मार्टफोन के जरिए रिमोट पार्किंग और ड्राइव रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। साथ ही इसमें 6 एयरबैग, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और कई दूसरे फीचर्स भी दिए गए हैं।

BMW X5 फेसलिफ्ट का इंटीरियर
X5 फेसलिफ्ट के इंटीरियर में एक नया BMW वाइडस्क्रीन कर्व्ड डिस्प्ले ट्विन-स्क्रीन पैनल दिया है। जिसमें BMW के आईड्राइव 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाली एक 14.9-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन और 12.3-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है। यह एक पर्सनल असिस्टेंट, वायरलेस स्मार्टफोन इंटीग्रेशन के साथ आता है और OTA अपडेट को सपोर्ट करता है। इसमें हार्मन कार्डन म्यूजिक सिस्टम, एक हेड-अप डिस्प्ले (M स्पोर्ट ट्रिम्स पर) और एंबिएंट लाइटिंग, हीटिंग फंक्शन के साथ स्पोर्ट सीटें और एम स्पोर्ट ट्रिम में वेंटीलेटेड सीट्स दी हैं। इसमें ड्राइव सिलेक्टर की जगह अब एक ग्लास टॉगल स्विच है।

BMW X5 फेसलिफ्ट का इंजन
X5 फेसलिफ्ट में 3.0-लीटर, स्ट्रेट-सिक्स इंजन का एक सेट है जो ट्विन-टर्बोचार्ज्ड है। पेट्रोल इंजन 375 bhp का पावर और 520 nm का पीक जनरेट करता है। यह महज 5.4 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। डीजल इंजन 282 bhp का पावर और 650 nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह 6.1 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। दोनों इंजनों में 48V इलेक्ट्रिक मोटर है जो 10 bhp और 200 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है।

Categorized in: