चीन की इलेक्ट्रिक कार निर्माता BYD इंडिया एक ही दिन में Atto 3 की 200 यूनिट डिलीवर करती है। भारत में इसकी कीमतें 33.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं। यह कार दो वैरिएंट में पेश की गई है। BYD इंडिया ने हाल ही में एक ही दिन में अपने इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर Atto 3 की 200 यूनिट डिलीवर की है। देश में ब्रांड के 16 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यह मेगा इवेंट भारत के 6 प्रमुख शहरों, दिल्ली एनसीआर, मुंबई, बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद और कोच्चि में आयोजित किया गया था।

सिंगल चार्ज में 521 किमी. की ARAI-प्रमाणित रेंज

वर्तमान में Atto 3 दो वैरिएंट्स एक्सटेंडेड रेंज और स्पेशल एडिशन में उपलब्ध है, जिनकी कीमतें 33.99 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये से शुरू होती हैं। इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर 60.48kWh ब्लेड बैटरी द्वारा संचालित है, जो मोटर को 201bhp और 310Nm टॉर्क जेनरेट करने में मदद करता है। यह सिंगल चार्ज में 521 किमी. की ARAI-प्रमाणित रेंज ऑफर करती है। फास्ट चार्जर वाहन को 50 मिनट में शून्य से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में मदद करता है, जबकि एसी यूनिट के माध्यम से सामान्य चार्जर 9.5-10 घंटे लेता है।

BYD वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने क्या कहा?

इस अवसर पर बोलते हुए BYD इंडिया के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल बिजनेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय गोपालकृष्णन ने कहा कि यह माइलस्टोन भारत में हमारे 16 सालों के समर्पण और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम BYD ATTO 3 को चाहने वाले ग्राहकों के प्यार और स्वीकृति से अभिभूत हैं। इसके लिए हम अपने ग्राहकों और पार्टनर्स का आभार व्यक्त करते हैं।

Categorized in: