टोयोटा अगस्त 2023 के अंत तक रुमियन एमपीवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, कंपनी इससे पहले इसकी बुकिंग शुरू कर देगी। डीलर सूत्रों से पता चलता है कि रुमियन की डिलीवरी सितंबर के अंत में शुरू होगी। यह एमपीवी दक्षिण अफ्रीका जैसे बाजारों में भी इसी तरह बेची जाती है। अर्टिगा की तुलना में रुमियन को मामूली कॉस्मेटिक अपडेट मिले हैं। मारुति से 25,000 से 50 ,000 रुपये अधिक होने की उम्मीद है। इसका मुकाबला अर्टिगा, XL6 और कैरेंस से होगा। आइए इसकी डिटेल्स देखते हैं।

रुमियन होगा चौथा बैज-इंजीनियर्ड मॉडल

मारुति सुजुकी अर्टिगा (Maruti Suzuki ertiga) पर बेस्ड रुमियन दोनों निर्माताओं के बीच चौथा बैज-इंजीनियर्ड मॉडल है। इसे मारुति सुजुकी द्वारा डेवलप और सप्लाई किया जाएगा। रुमियन के साथ टोयोटा के पास देश में सबसे व्यापक MPV पोर्टफोलियो है, जिसमें इनोवा क्रिस्टा, इनोवा हाईक्रॉस और वेलफायर शामिल हैं।

टोयोटा रुमियन पावरट्रेन

टोयोटा रुमियन अर्टिगा 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 103hp की पावर और 137Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगी। इसे 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसमें फैक्ट्री-फिटेड CNG किट भी मिलती है और CNG मोड में 88hp और 121.5Nm और पेट्रोल मोड में 101hp और 136Nm का आउटपुट मिलता है। टोयोटा का दावा है कि रुमियन पेट्रोल का माइलेज 20.51kmpl तक होगा, जबकि CNG का माइलेज 26.11 किमी/किलोग्राम का होगा।

टोयोटा रुमियन रायवल

इसके कीमत की बात करें तो लॉन्च होने के बाद रुमियन की कीमत मारुति सुजुकी अर्टिगा (₹8.64 लाख से ₹13.08 लाख रुपये) से थोड़ा ज्यादा हो सकती है। यह कार मारुति सुजुकी XL6 (11.56 लाख-14.66 लाख रुपये) और किआ कैरेंस (10.45 लाख-18.90 लाख रुपये) के प्राइस सेगमेंट में हो सकती है।

Categorized in: