निसान इंडिया की मैग्नाइट (Nissan India Magnite) B2-सेगमेंट एसयूवी ने 1 लाख यूनिट उत्पादन कर एक नया रिकॉर्ड सेट कर दिया है। कंपनी ने मैग्नाइट के लॉन्च के 3 साल के अंदर ही यह उपलब्धि हासिल की है। निसान ने इस कार को दिसंबर 2020 में लॉन्च किया था। भारत में मैग्नाइट वर्तमान में निसान की एकमात्र मॉडल है।

निसान मैग्नाइट की 1 लाख यूनिट सेल

अपने लॉन्च के बाद से ही मैग्नाइट ने खुद को B2-एसयूवी सेगमेंट में एक किफायती एसयूवी पेशकश के रूप में साबित किया है। इसके लॉन्च के 3 साल के भीतर निसान ने भारतीय और विदेशी दोनों बाजारों के लिए मैग्नाइट की 1 लाख यूनिट का उत्पादन किया है। निसान इंडिया सेशेल्स, बांग्लादेश, युगांडा और ब्रुनेई जैसे 15 वैश्विक बाजारों में मैग्नाइट का निर्यात करती है।

कंपनी ने लॉन्च किया गीजा वैरिएंट

आपको बता दें कि निसान इंडिया ने हाल ही में मैग्नाइट का एक नया गीजा वैरिएंट लॉन्च किया है, जो पहले वैरिएंट से काफी ज्यादा प्रीमियम है। मिड-स्पेक वैरिएंट की तुलना में इस वैरिएंट में ज्यादा फीचर्स देखने को मिलते हैं।

गीजा वैरिएंट का फीचर्स

मैग्नाइट गीजा एडिशन कई बेहतरीन फीचर्स से लैस है। इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 9.0-इंच एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, प्रीमियम बेज सीट अपहोल्स्ट्री, ऐप-कंट्रोल इंटीरियर एम्बिएंट लाइटिंग, एक अपडेटेड रिवर्स पार्किंग कैमरा, एक शार्क फिन एंटीना और जेबीएल प्रीमियम साउंड जैसे न्यू फीचर्स देखने को मिलते हैं।

निसान के प्रबंध निदेशक ने क्या कहा?

मैग्नाइट की नई उपलब्धि के बारे में बात करते हुए निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि बिग, बोल्ड, ब्यूटीफुल निसान मैग्नाइट भारतीय बाजार में एक गेम-चेंजर रहा है। 100,000वें मैग्नाइट का उत्पादन अपने ग्राहकों को उच्च मूल्य, सुरक्षा और बेहतर ग्राहक सेवा प्रदान करने के निसान के ब्रांड के वादे का प्रमाण है, जो इसे एक वैश्विक उत्पाद बनाता है।

Categorized in: