अंबिकापुर। शासकीय हाईस्कूल काराबेल में वर्ष 2015 से 2020 के बीच हुई चोरी के तीन मामलों में प्राचार्य के द्वारा 10 अक्टूबर 2024 को दी गई लिखित शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
शासकीय हाईस्कूल काराबेल के प्राचार्य जीवर्धन प्रधान ने सीतापुर थाना पुलिस को बताया है कि लोक निर्माण विभाग के सब इंजीनियर उनसे नवीन हाईस्कूल भवन काराबेल का पोताई करवाने के उद्देश्य से चाभी लिए थे। इस दौरान स्कूल का चाभी मजदूरों के पास रहता था। पोताई के समय विद्यालय से 29.09.2015 को 8 पंखा, 01 एक्जास्ट पंखा, 04 मरकरी बल्ब, 01 ट्यूब लाइट की चोरी हुई थी, जो आज दिनांक तक नहीं मिला है। इसी क्रम में 21.06.2016 को शाला भवन के सफाई दौरान पता चला कि स्कूल भवन का ताला तोड़कर कई सामानों की चोरी की गई है। सामानों के मिलान के दौरान कैम्पस से सबमर्सिबल पंप, 03 सिलिंग पंखा, 10 ट्यूब लाइट एवं बिजली बोर्ड स्विच सहित 16 नग चोरी होना पाया गया। वहीं वर्ष शासकीय हाईस्कूल काराबेल से 25.07.2020 को स्मार्ट क्लास रूम का ताला तोडकर चोरों ने प्रोजेक्टर पार कर दिया था। चोरी गए सामानों का आज पर्यन्त पता नहीं चला है। तीनों मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 457, 380 का मामला दर्ज करके जांच में लिया है।

Categorized in: