80 हजार नकद सहित लाखों के जेवरात चोरी का अंदेशा, पुलिस संपत्ति स्वामी के आने का इंतजार कर रही

अंबिकापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के जरहागढ़ स्थित एक मकान में घुसे चोर ने 80 हजार रुपये नकद सहित कई आभूषणों की चोरी कर ली। संपत्ति स्वामी के शहर से बाहर रहने के कारण वास्तव में कितने की चोरी हुई है, इसका आंकलन नहीं हो पाया है। इस मकान में पूर्व में भी चोरी की वारदात हुई थी, और चोरों ने नकदी, आभूषण सहित करीब साढ़े चार लाख की चपत लगाई थी। घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार को पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा ली है।

जरहागढ़ निवासी एस्तेसाम हुसैन ने बताया कि मकान के भू तल में उनका साला महताब रहता है, जो वर्तमान में परिवार के साथ बाहर गया है। सोमवार की रात को वह परिवार के साथ मकान के प्रथम तल में था। रात में वे करीब 2.30 बजे तक जगे थे, तक तक सब कुछ ठीकठाक था। सुबह नींद खुली तो उनके साला महताब के कमरे का पूरा सामान बिखरा हुआ था, अलमारी खुला था। इसकी जानकारी वह गया शहर गए अपने साला को फोन करके दिया। साला के द्वारा बताए गए नकदी रकम और सामान को खंगालने पर पता चला कि आलमारी में रखा 80 हजार रुपये नकद के अलावा सोने का झुमका, नाक का कील 4 नग, कान का बाली, चांदी का मेंहदी छल्ला 2 नग, चाबी छल्ला सहित अन्य जेवरात नहीं है। एस्तेमाम ने बताया कि चोर घर के अंदर छत के रास्ते से प्रवेश किए थे। चोर ने इतनी सफाई से अलमारी का लॉक तोड़ा है कि उसमें किसी प्रकार का निशान भी देखने को नहीं मिल रहा है। इनके द्वारा 3 से 4 बजे के बीच चोरी की संभावना व्यक्त की जा रही है। चोरी की वारदात के बाद चोर अंदर से दरवाजे को खोलकर आराम से बाहर निकल गया। एस्तेमाम ने बताया कि पूर्व में उसके बड़े साला आफताब के कमरे को चोर ने खंगाला था, इस दौरान करीब 4.50 लाख रुपये की चपत लगी थी। बहरहाल पुलिस मौके का निरीक्षण करने के बाद आसपास के सीसीटीव्ही को खंगाल रही है। पुलिस ने संपत्ति स्वामी के आने का इंतजार है, ताकि चोरी गए नकदी रकम और जेवरातों सहित अन्य सामानों की स्थिति स्पष्ट हो सके।

Categorized in: