ये महीने देश के SUV सेगमेंट के लिए बेहद खास है। अगले 7 दिनों के अंदर 3 नई SUV भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली हैं। इसें मारुति सुजुकी, हुंडई और किआ के मॉडल शामिल होंगे। इनकी शुरुआत कल यानी 4 जुलाई से होने वाली है। 4 जुलाई को किआ अपनी सेल्टोस का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करेगी। वहीं, 5 जुलाई को मारुति इनविक्टो लॉन्च होगी। जबकि, 10 जुलाई को हुंई की माइक्रो SUV एक्सटर से पर्दा उठेगा। इन सभी की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इनमें सबसे सस्ता मॉडल एक्सटर है। इसकी शुरुआती कीमत 6 लाख रुपए के करीब हो सकती है। इतने में मारुति के स्विफ्ट और वैगनआर के बेस वैरिएंट से ऊपर के मॉडल आते हैं। चलिए इन तीनों SUVs के बारे में डिटेल से जानते हैं।

1. किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट

किआ अपनी मोस्ट पॉपुलर SUV सेल्टोस का फेसलिफ्ट मॉडल 4 जुलाई को लॉन्च करेगी। हालांकि, लॉन्चिंग से पहले ही इसकी कुछ फोटोज सामने आ गई हैं। इन फोटोज से पता चलता है कि इसमें अपडेटेड LED DRLs मिलेंगे जो डे नाइट रनिंग लैम्प के साथ मिलेंगे। इसके फ्रंट बम्पर को फिर से डिजाइन किया गया है। साथ ही इसमें रिवाइज्ड फॉक्स स्किड प्लेट दी हैं। SUV में नए डुअल-टोन एलॉय व्हील मिलेंगे। अन्य अपडेट में नए रैपराउंड LED टेल लाइट्स, टेल लैंप और डुअल-टिप एग्जॉस्ट के बीच एक LE लाइट बार शामिल हैं। इसमें पैनोरमिक सनरूफ के साथ नया सेंटर कंसोल मिलेगा। ये ADAS फीचर से भी लैस होगी।

किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट में पैनोरमिक सनरूफ मिलेगा, क्योंकि मौजूदा मॉडल में केवल सिंगल-पेन यूनिट मिलेगा। कई सारे फीचर्स से पहले से लैस पैनोरमिक सनरूफ एक ऐसा फीचर है, जो मौजूदा मॉडल में नहीं मिलता था। सेल्टोस फेसलिफ्ट में लेवल-2 ADAS तकनीक मिलेगी, जो मौजूदा मॉडल में नहीं था। फीचर्स के मामले में यह हुंडई वरना के अनुरूप होगी, जिसमें एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग सिस्टम और बहुत कुछ मिलता है। इसके इंटीरियर में एक बड़ा बदलाव किया जाएगा, जिसमें नई डुअल 10.25-इंच की स्क्रीन मिलेगी, जो इंफोटेनमेंट सिस्टम और ड्राइवर के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के रूप में काम करती है। नई स्क्रीन वैसी ही होगी, जैसी हमें ब्रांड के फ्लैगशिप EV6 में मिलती हैं।

किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट में मानक के हिसाब से 6 एयरबैग मिलेंगे, जो मिड साइज की एसयूवी की सेफ्टी को बढ़ाएंगे। ये 1 अक्टूबर से अनिवार्य 6 एयरबैग के सरकार के आगामी मानदंड के अनुरूप है। अब तक सेल्टोस को मानक के रूप में 4 एयरबैग मिलते हैं, जबकि रेंज-टॉपिंग वैरिएंट में 6 एयरबैग मिलते हैं। इस एसयूवी में 1.4-लीटर tGDi इंजन सेल्टोस लाइन-अप से बंद कर दिया गया था, क्योंकि यह BS6 फेज 2 नॉर्म्स का पालन करने में विफल रहा था, जो अप्रैल 2023 से लागू हुआ है। इसकी भरपाई के लिए कंपनी नया 1.5-लीटर tGDi यूनिट लेकर आई है। सेल्टोस फेसलिफ्ट 158BHP और 253NM पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसे 6-स्पीड iMT और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा।

2. मारुति सुजुकी इनविक्टो

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) अपनी ऑल न्यू प्रीमिमय MPV इनविक्टो 5 जुलाई को लॉन्च करने वाली है। जो ग्राहक इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं वो इसे 25 हजार का टोकन अमाउंट देकर बुक कर सकते हैं। इसकी बुकिंग नेक्सा डीलरशिप पर की जा रही है। इस कार को टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। ये कंपनी का नया फ्लैगशिप मॉडल भी होगा। इसमें लग्जरी इंटीरियर के साथ कई नए एडवांस्ड फीचर्स भी मिलेंगे। इनमें 10 फीचर्स ऐसे शामिल हैं जो मारुति अपनी कार में पहली बार देने वाली है। ये इस MPV की USP भी होंगे।

मारुति इनविक्टो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इसमें ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) इसमें लेन-कीप असिस्ट, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल शामिल है। इसके अलावा, ऑटोमैन सीट्स (Ottoman seats), 9 स्पीकर प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल,  पावर्ड ड्राइवर सीट (मेमोरी के साथ), 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फ्रंट पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, 18-इंच एलॉय व्हील और पावर्ड टेलगेट शामिल है।

इनविक्टो में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन होगा। ये दो कॉन्फिगरेशन हाइब्रिड और नॉन-हाइब्रिड में आएगा। नॉन-हाइब्रिड इंजन 171bhp की पावर और 205nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसे CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ जाएगा। इंजन का हाइब्रिड वैरिएंट 183bhp की पावर जनरेन करेगा और इसे eCVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा।

इनविक्टो मारुति सुजुकी के लिए नया प्रमुख मॉडल होगा। यह लाइन-अप में ग्रैंड विटारा के ऊपर बैठेगी, जो खुद टोयोटा के साथ सह-विकसित है और अर्बन क्रूजर हैडर का एक रीबैज वैरिएंट है। इनविक्टो की कीमतों का खुलासा अभी नहीं हुआ है। हालांकि, Toyota Innova Hycross की कीमत 18.55 लाख रुपए से शुरू होकर 29.99 लाख रुपए तक जाती है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं। इनविक्टो की कीमत भी करीब 20 लाख रुपए से शुरू हो सकती है।

3. हुंडई एक्सटर

हुंडई अपनी माइक्रो SUV एक्सटर को लॉन्च करने की तैयार कर चुकी है। इसे 10 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसकी पहली यूनिट को रोलआउट कर दिया है। इसे चेन्नई के श्रीपेरंबुदूर में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में तैयार किया गया है। ये कंपनी की एंट्री लेवल SUV हो जाएगी। वहीं, कंपनी के पोर्टफोलिय में ये ग्रैंड i10 निओस से ऊपर जबकि वेन्यू से नीचे होगी। यह सब 4 मीटर SUV एक बॉक्सी स्टांस को स्पोर्ट करती है। वेन्यू की तुलना में ये छोटी कार है। इसमें पैरामीट्रिक फ्रंट ग्रिल का डिजाइन वैसा ही है जैसा कि वेन्यू में मिलता है। भारत में इसका मुकाबला टाटा पंच, निसान मैग्नाइट, रेनो काइगर और मारुति की ऑल न्यू फ्रोंक्स से होगा।

हुंडई एक्सटर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

ट्रिम लेवल के आधार पर इसमें स्प्लिट हेडलैंप यूनिट, LED DRLs, LED प्रोजेक्टर लैंप और रेन सेंसिंग वाइपर शामिल हैं। इसमें 15-इंच एलॉय व्हील मिलेंगे। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस भी बढ़िया नजर आ रहा है। इसमें एक चौकोर ग्रिल के साथ ‘H’ शेप LED डे-टाइम-रनिंग लाइट मिलेगी इसके साथ इसमें रूफ रेल्स, बॉडी क्लैडिंग, LED टेल लैंप और सिंगल पैन सनरूफ भी दिया है। इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिल सकती है। इसमें आरामदायक केबिन, लेटेस्ट इंफोटेनमेंट भी मिलेगा। एक्सटर एक बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ आएगी।

इस माइक्रो SUV के अंदर ग्रैंड i10 निओस की तरह टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, मल्टीपल चार्जिंग विकल्प, 6 एयरबैग, हिल-होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और बहुत कुछ बेसिक फीचर्स मिल सकते हैं। इसके टॉप वैरिएंट में 6 एयरबैग्स भी मिल सकते हैं। माना जा रहा है कि सेफ्टी के लिए भी इसमें कई एडवांस्ड फीचर्स मिल सकती हैं। वहीं, इसमें ब्लूलिंक कनेक्टिविटी भी देखे को मिल सकती है।

एक्सटर को फेस्टिवल सीजन से ठीक पहले अगस्त 2023 तक लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 1.2 लीटर, 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो 83 hp पावर और 113.8 Nm टॉर्क जनरेट करेगा। इसे  5 स्पीड मैनुअल या 5 स्पीड AMT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा। इसे बाद में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर CNG में भी लॉन्च किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत 6 लाख रुपए के करीब हो सकती है।

Categorized in: