मौत किसी को कभी भी आ सकती है, इसके लिए कोई निश्चित जगह या वक्त नहीं होता। 271 यात्रियों वाली एक फ्लाइट के पायलट की अचानक मौत हो गई। यह फ्लाइट अमेरिका के फ्लोरिडा से चिली जा रही थी। फ्लाइट में पायलट की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्होंने बाथरूम में दम तोड़ दिया। जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

फ्लोरिडा से सैंटियागो के लिए उड़ान भरने के बाद LATAM एयरलाइंस की फ्लाइट में इवान एंडौर को तीन घंटे बाद अस्वस्थता महसूस होने लगी और बाथरूम में गिरने के बाद वह अचेत हो गए। पायलट को इस हालत में देख एयरलाइंस के क्रू मेंबर ने उनका उपचार करने की कोशिश की लेकिन यह काफी नहीं था। फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट को पनामा सिटी के टोक्यूमेन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया, जहां डॉक्टरों ने पायलट को मृत घोषित कर दिया।

पायलट इवान एंडौर के अचेत होने के बाद फ्लाइट में मौजूद को-पायलट में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई। इस घटना के बाद एयरलाइंस ने एक बयान जारी किया। अपने बयान में एयरलाइंस ने कहा, “LATAM एयरलाइंस समूह की रिपोर्ट है कि कल (14 अगस्त को) फ्लाइट LA505, जो मियामी से सैंटियागो जा रही थी, के कमांड क्रू के तीन सदस्यों में से एक के लिए चिकित्सा आपातकाल के कारण पनामा के टोकुमेन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना पड़ा। जब विमान उतरा को इमरजेंसी सेवाओं के साथ जीवन रक्षक सहायता प्रदान की गई लेकिन पायलट की दुखद मृत्यु हो गई।”

अपने बयान में आगे एयरलाइंस ने कहा, “जो कुछ हुआ उससे हम बहुत प्रभावित हुए हैं और हम अपने कर्मचारी के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। हम उनके 25 साल के करियर और उनके बहुमूल्य योगदान के लिए बहुत आभारी हैं। उन्होंने हमेशा अपने काम के प्रति प्रतिष्ठा और समर्पण दिखाया है। फ्लाइट के दौरान, प्रभावित पायलट के जान बचाने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल अपनाए गए, मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका।”

Categorized in: