*कलेक्टर एवं एसपी ने स्वयं पहुंचकर देखी व्यवस्था, शिक्षकों ने प्रशासन द्वारा बस दुर्घटना के मामले में त्वरित एक्शन लेते हुई सहायता देने किया धन्यवाद*
दरिमा क्षेत्र के कालीघाट मोड़ पर हुई स्कूल बस दुर्घटना में  घायल बच्चियों और ड्राइवर का समुचित इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है। शेष सभी बच्चों और शिक्षकों के ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था हेतु भी प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद हैं। सरगुजा सदन में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने सरगुजा सदन पहुंचकर सभी व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों की मदद के लिए सभी सावधानियां बरती जाएं। धमतरी जिला कलेक्टर को घटना की जानकारी दी गई है। साथ ही बच्चों के परिजनों को भी सूचना दी गई है। यदि बच्चे अपने परिजनों से बात करना चाहें तो उनकी फोन के माध्यम से बात करवा दें। छात्र छात्राओं के आराम के लिए अलग अलग व्यवस्था की गई है। सुरक्षा हेतु पुलिस की टीम भी तैनात की गई है। इस दौरान शिक्षकों ने जिला प्रशासन द्वारा बस दुर्घटना के मामले में त्वरित एक्शन लेते हुई सहायता देने के लिए आभार व्यक्त किया। सरगुजा सदन में नगरनिगम आयुक्त श्री अभिषेक कुमार, एसडीएम अम्बिकापुर श्रीमती पूजा बंसल, एसडीएम सीतापुर श्री रवि राही एवं जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Categorized in: