अंबिकापुर। मणिपुर थाना अंतर्गत महिला के द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने मुंहबोले पति के विरूद्ध आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक शिवात्रि 35 वर्ष घर के सामने बेल पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इसके पहले 12 मई को शाम करीब 5 बजे शिवात्रि का मुंहबोले पति पारसनाथ सिंह के साथ लड़ाई-झगड़ा हुआ था। मारपीट व प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर खुदकुशी करने का संदेह भाई ने जाहिर किया था। पुलिस मामले में मर्ग कायम करके अग्रिम जांच कार्रवाई कर रही थी। जांच दौरान पुलिस, मृतिका के वारिसों एवं गवाहों से घटना के संबंध में पूछताछ करके घटनास्थल का निरीक्षण की। शव निरीक्षण करने के दौरान पता चला कि 12 मई को शाम करीब 6 बजे के आस-पास मृतिका शिवात्रि के साथ मुंहबोले पति पारसनाथ सिंह ने मोबाइल देने की बात को लेकर गांव के बाहर सरदार ईंट भ_ा में मारपीट किया था, इसके बाद खींचतानी करते हुए घर लाने का प्रयास किया। घर वापस आते समय रास्ते में पुन: मृतिका से पारसनाथ सिंह ने मारपीट किया, जिससे प्रताड़ित होकर वह रात करीब 11.30 बजे अपने घर के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जांच में पुलिस ने पाया कि मृतिका के साथ उसके दूसरे पति पारसनाथ सिंह ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था, जिससे दुष्प्रेरित होकर वह फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।

Categorized in: