भारतीय ग्राहकों के बीच टाटा मोटर्स की कारों को खूब पसंद किया जाता है। टाटा मोटर्स (Tata Motors) भारत में 3 सबसे अधिक कार की बिक्री करने वाली कंपनियों में शामिल है। टाटा पंच और नेक्सन बीते कुछ सालों से कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली कार रही है। दूसरी ओर भारत के इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में भी टाटा मोटर्स का एकतरफा दबदबा बरकरार है। भारत में होने वाली कुल इलेक्ट्रिक कार की बिक्री में 70 पर्सेंट से अधिक हिस्सेदारी टाटा मोटर्स की है। अब कंपनी आने वाले महीनों में 3 नई कार लॉन्च करने जा रही है। इसमें टाटा नेक्सन का सीएनजी वेरिएंट भी शामिल है। आइए जानते हैं टाटा की 3 अपकमिंग कारों के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से।

Tata Nexon iCNG
कंपनी अब अपनी पॉपुलर एसयूवी टाटा नेक्सन को CNG पावरट्रेन के साथ लॉन्च करने जा रही है। बता दें कि टाटा नेक्सन iCNG को जनवरी, 2024 में नई दिल्ली में हुए भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में शोकेस किया गया था। टाटा नेक्सन iCNG में 1.2-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो-चार्ज्ड इंजन का यूज किया जाएगा।

Tata Altroz Racer
टाटा अल्ट्रोज रेसर को पहली बार साल 2023 के ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। अपकमिंग टाटा अल्ट्रोज रेसर को स्पोर्टी लुक दिया जाएगा। अगर पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.2-लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन दिया जा सकता है जो 120bhp की अधिकतम पावर जेनरेट करने में सक्षम होगी। इसके अलावा, कार के इंटीरियर में ग्राहकों को 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा और 6-एयरबैग जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Tata Curvv
भारतीय ग्राहक यदि किसी एसयूवी का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं तो उसमें टाटा कर्व भी शामिल है। कई मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रहे हैं कि टाटा कर्व को आने वाले महीनों में लॉन्च कर दिया जाएगा। बता दें कि कंपनी पहले टाटा कर्व टEV को लॉन्च करेगी जिसमें ग्राहकों को सिंगल चार्ज पर 450 से 500 किलोमीटर का ड्राइविंग रेंज मिल सकता है। इसके अलावा, कार के इंटीरियर में ग्राहकों को 360-डिग्री कैमरा और 10.25-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

Categorized in: