भैयाथान। तहसीलदार संजय राठौर ने तहसील कार्यालय में सुनवाई के दौरान वीडियो कॉल का उपयोग करते हुए सुनवाई की है। मामला विकासखण्ड भैयाथान अंतर्गत ग्राम बतरा के झुमरपारा निवासी शिब सहाय रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी का है, जो चलने-फिरने में असमर्थ था। उसका पेंशन पत्नी शांति के द्वारा पहले लिया जाता था, जिसकी मृत्यु उपरांत पेंशन के लिए घर के एक सदस्य को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के द्वारा अधिकृत करना था। सुनवाई के दौरान तहसीलदार राठौर ने वीडियो कॉल के माध्यम से पेंशनधारक से बात करके पेंशन लेने हेतु उसकी पुत्री उर्मिला देवी को अधिकृत किया। यह तहसील कार्यालय का पहला मामला है, जिसमें वीडियो कॉल के माध्यम से सुनवाई कर त्वरित $फैसला दिया गया।

Categorized in: