नारायणपुर। जिले के कोड़नार कैंप में पदस्थ आरक्षक ने अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। जिससे कैंप में हड़कंप मच गया। घायल जवान को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया परंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जवान ने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया इसका खुलासा फिलहाल नहीं हुई है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा- गोली जवान के सिर के दाहिने हिस्से में लगी। सुसाइड का कारण अज्ञात है। घटना कोहकमेटा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मृतक जवान की पहचान कांकेर निवासी पिंगल जूरी के रूप में हुई है। वह कोड़नार कैंप में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। 25 दिसंबर की सुबह जवान अपने कैंप में ही थी। कैंप में ड्यूटी के दौरान ही जवान ने खुद को गोलीमार ली। जिसके बाद कैंप में हड़कंप मच गया। हादसे की जानकारी जवान के परिजनों को दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि जवान का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि जिस कैंप में जवान ने सुसाइड किया है उसे 19 दिसंबर को ही शुरू किया गया है। नक्सल विरोधी अभियान को गति देने के लिए कोड़नार कैंप की शुरुआत की गई है।

गोली की आवाज सुनते ही साथी जवान मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घायल जवान को अस्पताल लेर निकले लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बता दें कि 7 दिन पहले भी नारायणपुर में पदस्थ यूपी के BSF जवान ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। उसके हत्या के कारणों का भी खुलासा नहीं हुआ था। जवान ने खुद को गोली मारने से पहले कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा था।

Categorized in: