आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिकअप और चोरी की कार बरामद
अंबिकापुर। विश्वासघात कर चार पाहिया वाहन लेकर फरार होने के मामले में थाना मणीपुर पुलिस टीम ने आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है। आरोपी के कब्जे से चार पाहिया वाहन वॉक्स वैगन सहित घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया गया है।
जानकारी के मुताबिक गंगापुर निवासी रामशंकर विश्वकर्मा ने 13 अगस्त को थाना मणीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उनके फैक्ट्री में पिकअप क्रमांक एमपी 17 जी 4031 में सामान लाने ले जाने का काम कर्मचारी, चालक जितेंद्र पटेल पिछले 04 महीने से कर रहा था। उन्होंने उसे गंगापुर स्थित रूम में आश्रय दिया था। वह कभी-कभार प्रार्थी उनके चारपाहिया वाहन वॉक्स वैगन कार क्रमांक एमपी 09 सीके 4553 को भी चलाता था। घटना दिनांक 07 अगस्त को जितेंन्द्र पटेल ने कार को फैक्ट्री में साइड में खड़ी करने की बात कहकर उनके छोटे भाई से कार की चाभी ली थी और केशवपुर फैक्ट्री से कार लेकर फरार हो गया था। मामले में मणीपुर थाना पुलिस ने धारा 316(3) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। विवेचना दौरान पुलिस टीम आरोपी के तलाश में लगी थी। साइबर सेल टीम से आरोपी के संबंध में तकनीकि सहायता प्राप्त कर पुलिस टीम ने आरोपी जितेंद्र पटेल उ$र्फ जितू उम्र 26 वर्ष, निवासी फरहदा, थाना लौर जिला मऊगंज मध्य प्रदेश को ग्राम सोठा थाना गुढ़ जिला रीवा मध्य प्रदेश से पकड़ा और पूछताछ की तो उसने केशवपुर फैक्ट्री से कार लेकर फरार होना स्वीकार किया। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने कार बरामद कर लिया है, साथ ही घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी जप्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे, प्रधान आरक्षक सतीश कुमार सिंह, पीताम्बर सिंह, आरक्षक कुश सोनी, सुरेश गुप्ता, उमाशंकर साहू, अनुज जायसवाल, रमेश राजवाड़े, सैनिक दिनेश यादव शामिल रहे।

Categorized in: