अंबिकापुर। ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचा एक व्यक्ति एक लाख रुपये से अधिक का सोने का चैन लेकर निकल लिया। सीसीटीवी फुटेज में उक्त व्यक्ति की करतूत कैद हो गई है। रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध केस दर्ज कर जांच में लिया है।

जानकारी के मुताबिक बरेजपारा अंबिकापुर निवासी विशाल सोनी पिता स्व. नन्द किशोर सोनी, 30 वर्ष का देवीगंज रोड में न्यू राधेश्याम ज्वेलर्स नामक सोने-चांदी का दुकान है। बीते 27 अप्रैल को दोपहर करीब 1.10 बजे एक व्यक्ति दुकान में ग्राहक बनकर आया और दुकान संचालक को बातों में उलझाकर एक नग सोने का चैन चोरी कर लिया, जिसका वजन 10 से 15 ग्राम था। दुकान संचालक ने उक्त व्यक्ति को डिस्पले से 03 ट्रे में चैन निकालकर दिखाया था। ज्वेलरी का मिलान करने पर एक चैन गायब देखकर दुकार संचालक ने सीसीटीवी को खंगाला तो ग्राहक बनकर पहुंचे व्यक्ति की करतूत सामने आई। चोरी गए चैन की कीमत लगभग एक लाख 10 हजार रुपये है।

Categorized in: