अंबिकापुर। अंबेडकर चौक में ज्लेवरी दुकान के सामने ड्यूटी कर रहे गार्ड को नींद आ गई और उसका मोटरसायकल लेकर चोर गायब हो गए।
सूरजपुर जिला के जयनगर थाना अंतर्गत ग्राम कैलाशपुर निवासी जय जगदीश राजवाड़े ने पुलिस को बताया है कि वर्तमान में वह नमनाकला अंबिकापुर में रहकर अम्बेडकर चौक के पास तनिष्क ज्वलर्स में गार्ड की ड्यूटी करता है। 24 मई को रात करीब 9.30 बजे वह रोजाना की भांति अपने हीरो स्पलेंडर प्लस मोटरसायकल क्रमांक सीजी 15 सीक्यू 1620 से ड्यूटी करने तनिष्क ज्वेलर्स गया था। मोटरसायकल को ज्वेलरी दुकान के सामने खड़ा करके वह गार्ड की ड्यूटी कर रहा था। देर रात 2 बजे ड्यूटी करते समय उसे अचानक नींद आ गई और वह सो गया। सुबह करीब 5 बजे उठा तो मोटरसायकल और बैग सहित पेन कार्ड, आधार कार्ड, नगद 4 हजार रुपये नहीं था। रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध मामला दर्ज किया है और सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

Categorized in: