सहेली को बताया-बच्चों की याद आ रही थी, 2016 में की थी प्रेम विवाह

 

GIRIJA THAKUR

अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के जयनगर थाना अंतर्गत ग्राम अनुजनगर की युवती संदेहास्पद परिस्थितियों में अंबिकापुर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर के जान दे दी। सूचना मिलने पर स्वजन पहुंचे। इनकी मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक रितु राजवाड़े पति दीपक राजवाड़े 31 वर्ष, अनुजनगर के दीपक से वर्ष 2016 में प्रेम विवाह की थी, दोनों के दांपत्य जीवन के बीच दो बच्चे हैं। वर्ष 2023 में वह ससुराल में बिना कुछ बताए कहीं चली गई। युवती के गुमशुदगी की रिपोर्ट लटोरी थाना में लिखाई गई थी। ससुराल पक्ष के लोग उसे तलाशकर घर ले आए थे। इसके बाद पुन: वह किसी को कुछ बताए बिना कहीं चली गई। छह माह से स्वजन उसका घर आने का इंतजार करते खोजबीन में लगे थे। बताया जा रहा है कि इस बीच वह अंबिकापुर में रहती थी, लेकिन कहां रहती थी, इससे स्वजनों के अलावा मोबाइल में बातचीत करने वाली सहेली अनजान थी। कपड़ा दुकान में काम करने वाली इस सहेली सविता यादव से उसकी पहचान महज चार माह पूर्व हुई थी। इनकी मोबाइल में बातचीत होती थी, लेकिन इनका घर तक आना-जाना नहीं था। सविता ने पुलिस को बताया कि तीन जनवरी की शाम लगभग साढ़े चार बजे रितु फोन करके बोली के बच्चों का याद आ रहा है, वह पीजी कॉलेज मैदान में है और जहरीले पदार्थ का सेवन कर ली है। वह खुद को बचाने की बात कहने लगी। इसके बाद सविता अपने पति के साथ बाइक में पीजी कॉलेज मैदान पहुंची तो उसकी स्थिति ठीक नहीं थी। पति के साथ बाइक में लेकर वह रितु को अस्पताल पहुंचाई। जहरीले पदार्थ का सेवन क्यों की, पूछने पर बच्चों का याद आने की बात कही। इधर युवती की स्थिति न बिगड़े, इसे देखते हुए उसे अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया था। इस बीच रितु ने एक मोबाइल नंबर सहेली सविता को दिया, जिस पर वह उन्हें घटना की सूचना दी और मेडिकल कॉलेज आने के लिए कहा था। सूचना पर युवती के पिता सहित अन्य स्वजन व ससुराल पक्ष के लोग पहुंचे, यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पिता व सहेली का बयान दर्ज करके मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के बाद उन्हें सौंप दिया है। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस अग्रिम जांच करेगी।
————————————-

Categorized in: