अंबिकापुर। सूरजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवीपुर में डीजे की आवाज कम करने के लिए कहने पर गाली-गलौज, मारपीट व मोबाइल, नगदी लूट लेने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।
ग्राम देवीपुर निवासी उपेन्द्र सिंह पिता जगधारी सिंह 30 वर्ष ने सूरजपुर पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 25 अप्रैल को गांव के तारकेश्वर साहू के यहां ग्राम उमापुर से बारात आया था। बारात में डीजे बहुत ही तेज साउंड में बज रहा था और बाराती नाच रहे थे। डीजे का तेज आवाज होने के कारण 6 दिन की बच्ची को दिकत हो रहा था, जिस कारण वह डीजे का साउंड कम करने के लिए कहा, जिससे आक्रोशित होकर बाराती सुमीत साहू एवं अंकित साहू गाली-गलौज करने लगे। बारातियों का रूख देखकर वह जयनाथ केराम को फोन करने लगा, तो सुमीत साहू उसका मोबाइल फोन छीनकर ईंट से हमला कर दिया। अंकित साहू हाथ में पहने कड़ा से मारपीट करते हुए उसका शर्ट फाड़ दिए। इस दौरान जेब में रखा 300 रुपये भी गायब हो गया। मारपीट से उसे सिर, कंधा घुटना में चोट आई थी। इस दौरान गांव के लोगों ने बीच-बचाव किया। मारपीट में आई चोटों को देखते हुए स्वजन उसे जिला अस्पताल सूरजपुर ले गए, यहां चिकित्सक ने उसे भर्ती करने की सलाह दी। स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने पर वह घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा, जिस पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम की धारा 3(1), 3(1)(द), 3(1)(घ), 3(2)5, 3(2)(वी), 296(बी), 3(5)8, 309(6) का मामला दर्ज कर लिया है।

Categorized in: