पीड़ित का आरोप, ऐसिड डाला, हथौड़ा मारकर तोड़ा हाथ पैर

जिला अस्पताल में चल रहा आहत का उपचार

जमीन विवाद बनी वजह

सूरजपुर। पिता की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार में आर्थिक तंगी के कारण एकलौते पुत्र ने अपनी जमीन गिरवी रखकर पिता का तो अंतिम संस्कार कर दिया। परंतु यह उसकी पहली पत्नी को इतनी नागवार गुजरी की उसने अन्य लोगों के साथ मिलकर युवक को उसी के पुराने घर मे बंधक बनाकर रखा और बेरहमी के साथ प्रताड़ना की सारी हदें पार कर न केवल उसके साथ मारपीट की गई बल्कि हथौड़े व हेंड हुक से मारपीट कर उसका हाथ व पैर तक तोड़ डाला है। बेरहमो के द्वारा दी जा रही यातनाओं का अंत यहीं नहीं हुआ बल्कि उसके ऊपर एसिड तक डाला गया, और उसके बाद उसकी तड़प देखने जिंदा रखने के लिए उसे एक इंजेक्शन भी दिया जाता रहा। पीड़ित बड़ी मुश्किल से उनके चंगुल से बच कर निकल सका। जिसके बाद उसे यहां जिला अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है। यह मामला जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के कमलपुर की बताई गई है। हालांकि घटना की शिकायत अभी थाने तक नहीं पहुंची है। घटना के संदर्भ में पीड़ित ने उसके ऊपर बीती यातनाओं के सम्बंध में जो बताया वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है। यह पूरा मामला जमीन सबंधी विवाद को लेकर हुआ है। जब एक पत्नी जिसने शादी के सात फेरों व वचनों के बीच पति के साथ हर सुखदुख में साथ रहने की कसमें खाई थी। उसी पत्नी ने जमीन के कुछ टुकड़ो के लिए अपने पति के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी। पीड़ित
जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के कमलपुर निवासी शंख लाल अगरिया के अनुसार बीते 1दिसंबर से उसे बंधक बनाकर उसके पुराने घर में रखा गया था। उसका आरोप है कि उसकी पहली पत्नी बहन व दामाद के साथ अन्य लोगों ने उसे बंधक बनाकर रखा था। जहां उसे प्रताड़ित किया गया और हथौडी व हेण्ड हुक से मारपीट किया गया जिससे उसके हाथ व पैर टुट गये है। उसके उपर 1 तारीख को ही ऐसिड डाला गया था। जिसके बाद प्रतिदिन उसे एक इंजेक्शन दिया जाता था। पीड़ित के अनुसार वह अपने पिता की इकलौता पुत्र है। पिता की मौत पश्चात अंतिम संस्कार हेतु उसने जमीन गिरवी रखा था इस बात से नाराज़ हो उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया गया है।

Categorized in: