अंबिकापुर। सामने से आ रही बस को साइड देते समय विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक चालक को अंधेरे में लापरवाही पूर्वक खड़ी ट्रक नजर नहीं आई और जबरदस्त टक्कर हो गई। दुर्घटना में घायल सहयोगी चालक की मौत हो गई, हेल्पर घायल हो गया।
ट्रक चालक अवध किशोर पंडित ने पुलिस को बताया है कि वह जगदलपुर निवासी उमर अंसारी के ट्रक क्रमांक सीजी 17 केएक्स 5684 का चालक है। 20 मई को वह ट्रक में रक्सौल एग्रो चम्पारण बिहार से सोयाबीन रिफाइन तेल लोड करके अग्रवाल इंडस्ट्रीज बिरगांव रायपुर जाने के लिए दूसरे चालक सरातल अंसारी, हेल्पर नैतुल्लाह अंसारी के साथ निकला था। थाना लखनपुर क्षेत्र के ग्राम जजगा में रेण नदी पुलिया के पास एनएच 130 मुख्य मार्ग में सामने से आ रही बस से साइड लेने के दौरान अंधेरे में बेतरतीब खड़ी टाटा ट्रक क्रमांक एनएल 01 एजी 3933 से टक्कर हो गई। एक्सीडेंट में ट्रक के दूसरे चालक सरातल अंसारी एवं हेल्पर नैतुल्लाह अंसारी को चोट आई थी। इन्हें उदयपुर स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। इलाज के दौरान सरातल अंसारी की मृत्यु हो गई। हेल्पर नैतुल्लाह अंसारी को रेफर करने पर जिला अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। दुर्घटना में दोनों ट्रक के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है एवं ट्रक में लोड सामान को भी क्षति पहुंची है। रिपोर्ट पर केस दर्ज करके लखनपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ट्रेलर का चालक खड़ी ट्रक को ठोकर मारकर भागा
एक अन्य दुर्घटना में एसके सामंता कंपनी लिमिटेड कोरबा की ट्रक को ट्रेलर का चालक ठोकर मार दिया। दुर्घटना दिनांक 21 मई को ट्रक का चालक शनि कुमार निवासी सरावेल थाना मुफ्फासिर नगर जिला सिवान बिहार, कोरबा से सिंगरौली जाने के लिए निकला था। रात्रि करीब 10.30 बजे ग्राम हंसडांड़ में बाबा ढाबा के पास एनएच 130 में सड़क के किनारे अपनी ट्रक क्रमांक सीजी 12 एवाई 1984 को खड़ा करके खाना खाने के लिए हेल्फर दीपक बावड़ी के साथ रूका था, इसी दौरान लखनपुर तरफ से आ रही टेऊलर क्रमांक सीजी 22 वी 6749 के चालक के द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ट्रक को ठोकर मारकर भाग गया। दुर्घटना में ट्रक का इंजन, बुम, आगे का ग्लास, रेडियाटर, रोबोट व वायर, एलायमेंट, सायलेंसर, इंटरकुलर व बैटरी क्षतिग्रस्त हो गया है। टेऊलर वाहन के पीछे लिखे नंबर के आधार पर घटना की सूचना लखनपुर थाने में दी गई है, जिस पर पुलिस ने ट्रेलर वाहन के चालक के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है।

Categorized in: