अंबिकापुर। पाकिस्तान और उसके पोषित आतंकवाद के नापाक इरादों को ध्वस्त कर रही देश की पराक्रमी सेना के समर्थन में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने तिरंगा यात्रा निकाली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन से तिरंगा यात्रा प्रारंभ किया गया। यात्रा के प्रारंभ में जिलाध्यक्ष ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा पार्टी के नियमानुसार राष्ट्रीय ध्वज को कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष लोकेश कुमार को पार्टी के नियमानुसार सौंपा जो सेवादल के सदस्यों के साथ रैली में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे थे। तिरंगा रैली राजीव भवन से प्रारंभ होकर गांधी चौक पहुंची जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। गांधी चौक से रैली आकाशवाणी चौक होते राजीव भवन में सम्पन्न हुई।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि देश के सभी राजनैतिक दलों के साथ ही देश की 140 करोड़ जनता सरकार के हर निर्णय के साथ है। देश की महान सेना का मनोबल उच्च शिखर पर है। देश के आमजन की चाह है कि 1971 का इतिहास दोहराते हुए एक बार फिर पाकिस्तान का भूगोल बदल दिया जाए। रैली में पार्टी की ओर से जेपी श्रीवास्तव, अजय अग्रवाल, डॉ. अजय तिर्की, शफी अहमद, द्वितेंद्र मिश्रा, राकेश गुप्ता, विनय शर्मा, मधु दीक्षित, सीमा सोनी, नुरुल हसन सिद्दकी, रामविनय सिंह, सत्येंद्र तिवारी, शफीक खान, दुर्गेश गुप्ता, संध्या रवानी, राशिद अहमद, संजीव मंदिलवार, हरभजन भामरा, अनिल सिंह, अनिल सिंह कर्नल, विवेक सिंह, राजीव अग्रवाल, अतुल तिवारी, अनूप मेहता, अशफाक अलि, मदन जायसवाल, आलोक सिंह, प्रमोद चौधरी, शिवप्रसाद अग्रहरि, शुभम जायसवाल, मेघा खांडेकर, मंजू मुखर्जी, गीता रजक, रश्मि सोनी, शांति, चंचला सांडिल्य, मंजू सिंह, सपना सिंह, उर्मिला विश्वास सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

Categorized in: