सरगुजा  ।  अंबिकापुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के रिंग रोड नमनाकला में शुक्रवार की शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 चचेरे भाइयों को टक्कर मार दी। इस हादसे सड़क पर गिरा एक युवक ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। जिससे पहिए से कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई बाल-बाल बच गया। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की है।

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK GROUP से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

बता दें कि ग्राम गहिला निवासी अविनाश एक्का 18 वर्ष अपने चचेरे भाई भाई अपील तिग्गा से मिलने ग्राम सोनबरसा आया था।

शुक्रवार की दोपहर अविनाश और अपील बाइक पर सवार होकर अंबिकापुर के मठपारा निवासी अपने दो दोस्तों विनोद व मुकेश से मिलने पहुंचे थे। फिर चारों ने चौपाटी में नाश्ता किया और शाम करीब 4 बजे मठपारा लौटने लगे। एक बाइक पर अविनाश व अपील जबकि दूसरी बाइक पर विनोद व मुकेश सवार थे।

अविनाश व अपील रिंग रोड पर नमनाकला स्थित मंजूषा कंप्यूटर के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से अविनाश सड़क पर गिरा और ट्रक के पहिए से कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अपील बाल-बाल बच गया।

ट्रक से कुचलकर युवक की मौत की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने युवक का शव बरामद कर पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। वहीं ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के बाद सडक़ पर लोगों की भीड़ लग गई थी।

Categorized in: