सूरजपुर। जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक कलयुगी बेटे ने मोबाइल के लिए रुपए नहीं देने पर अपने पिता को डंडे से तब तक मारता रहा जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक यह घटना प्रेमनगर थाना इलाके के हरिहरपुर रिझनाबहार में घटी। रामभरोस नाम का युवक अपने पिता सोमारसाय पंडो से मोबाइल खरीदने के लिए पांच हजार रुपए की मांग कर रहा था। उसके पिता ने उसे पैसे देने से मना कर दिया। इसी बात से नाराज बेटे ने पहले तो पिता को धक्का देकर गिरा दिया और फिर डंडे से उनकी पिटाई शुरू कर दी। पिता को पीटने के बाद बेटा वहां से भागकर अपने रिश्ते के चाचा शिव भजन के घर पहुंचा। यहां उसने पिता को मारने की घटना की जानकारी दी।

परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण सूचना पर घर पहुंचे। शिवभजन ने देखा कि गंभीर रूप से घायल सोमारसाय की मौत हो चुकी थी। तत्काल प्रेमनगर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। ​फिलहाल पुलिस ने बेटे को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

 

Categorized in: