बलरामपुर। जिले के कोदौरा में वन विभाग की सतर्कता सेे अवैध लकड़ी के परिवहन का पर्दाफास हुआ। मुखबिर की सूचना पर रविवार की रात को वन विभाग के गेम रेंजर कोदौरा अजय कुमार सोनी के नेतृत्व में टीम ने उप निदेशक एलिफेंट रिजर्व सरगुजा और अधीक्षक सेमरसोत के निर्देशन में सरगंवा और प्रतापपुर इलाके में रात को गश्त करके उक्त सफलता हासिल की है।
जानकारी के मुताबिक रात लगभग 12.30 बजे सरगंवा जंगल पी-36 में एक संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 13 एसी 2453 ने ग्रामीणों की मदद से वाहन की तलाशी ली। वाहन में साल प्रजाति के 07 नग लकड़ी के ल_ पाए गए, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60 हजार बताई जा रही है। वन विभाग की टीम के आते ही अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। टीम आरोपियों के तलाश में जुटी हुई है और वाहन जब्त कर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी कर रही है। वन विभाग ने स्थानीय लोगों से अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने की अपील की है, ताकि इस तरह के मामलों पर अंकुश लगाया जा सके।

Categorized in: