से लगी भीषण आग, 15  दुकाने जल कर हुई खाख
0 एक करोड़ से ऊपर का हुआ नुकसान
0 सूरजपुर से पहुँचे दमकल की टीम ने भारी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू 
सूरजपुर,ओड़गी।जिले के कुदरगढ़ देवी धाम के नजदीक मेला परिसर में स्थित दुकानों में बीती रात लगी आग से करीब 15 दुकान जल कर खाख हो गए है।आग रात करीब दो बजे के आसपास लगी और देखते देखते भयावह रूप धारण कर लिया जिससे समूचे परिसर में अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया।सूरजपुर जिला मुख्यालय से पहुँचे दमकल की टीम ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता हासिल की,मगर इसके पहले यहां बड़ा नुकसान हो चुका था।प्रशासन की ओर से जहाँ आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है तो वहीं पुलिस प्रशासन इस बात की जांच कर रही है कि आग कैसे लगी।शुरुवाती जो बात सामने आई है उसके अनुसार मनिहारी दुकान में हुई शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।ओड़गी ब्लॉक के कुदरगढ़ देवी धाम के मेला परिसर में सोमवार को जब लोग नींद के आगोश में थे तब यह घटना हुई है।बताया जा रहा है कि मनीता अग्रवाल की खीलोंने व मनिहारी की दुकान में सबसे पहले आग लगी और देखते देखते करीब 15 दुकानों में यह आग फैल गई।आग की भयावहता का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि कुदरगढ़ का समूचे जंगल मे उजाला फैल गया और धु धु कर दुकाने जलने लगी।इधर दुकानदारों में अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया।लोगो के पास जो भी साधन संसाधन थे उससे आग बुझाने का प्रयास करने लगे लेकिन आग के रौद्र रूप के आगे लोगो का यह प्रयास नाकाफी साबित हो रहा था।इस बीच सूरजपुर से जब दमकल वाहन वहां पहुचीं है तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका है।
नींद के आगोश से जैसे ही दुकानदारो को आग की आहट मिली तो वे किसी तरह जान बचा कर भागे ओर खुद को आग की लपटों से दूर किया।
0 होटल में रखा गैस सिलेंडर फटा
 इधर  व्यवसायी दुकानों के सामानों को मजबूर होकर जलता देखते रहे। आग की लपटें जब एक होटल में पहुचीं तो वहां गैस सिलेंडर रखे हुए थे जिनमें आग की वजह से विस्फोट हो गया जो आग को ओर हवा दे दिया।दूसरी ओर दुकानों के सामने लगे प्लास्टिक के तिरपाल भी आग को और फैलने में मदद की।
0 15 दुकानें जलकर हुई खाख
इस आग लगने की घटना में करीब 15 दुकान जल कर खाख हुए है।जिनमे मनीता अग्रवाल, अनुज गुप्ता, बनारसी गुप्ता, रामलाल राजवाड़े,हँसलाल राजवाड़े,बसन्त गुप्ता, कृष्ण गोस्वामी, मनोज गुप्ता, तीरथ यादव,विमला देवी, सहित अन्य लोग शामिल है।बताया जाता है कि एक अनुमान के मुताबिक इस घटना में करीब करीब एक करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।
0प्रशासन कर रहा आंकलन
कलेक्टर रोहित व्यास ने नुकसान के आंकलन के लिए राजस्व विभाग की टीम को सक्रिय किया है जो मौके पर जाकर नुकसान का आंकलन कर रहे है।प्रभावित दुकानदारो को यथाशीघ्र सहायता राशि दी जायेगी ताकि वे फिर से अपना रोजीरोटी का उपक्रम खड़ा कर सके।

Categorized in: