रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सिविल सेवा के सात अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अवार्ड किया गया है। केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। यह नियुक्ति वर्ष 2024 की चयन सूची के तहत की गई है।

अधिसूचना के अनुसार, यह पदोन्नति भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा (नियुक्ति द्वारा पदोन्नति) विनियम, 1955 के प्रावधानों के तहत की गई है। चयनित अधिकारियों की नियुक्ति राष्ट्रपति की स्वीकृति से की गई है। इन्हें 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्तियों के विरुद्ध आईएएस कैडर में शामिल किया गया है।

इन अधिकारियों के आईएएस कैडर में शामिल होने से राज्य प्रशासनिक ढांचे को मजबूती मिलेगी। सभी अधिकारी लंबे समय से विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए प्रशासनिक अनुभव हासिल कर चुके हैं। सरकार का मानना है कि इनके अनुभव से शासन-प्रशासन में और अधिक दक्षता आएगी।

ये अधिकारी बने आईएएस – तीरथराज अग्रवाल, लीना कोसम, सौमिल रंजन चौबे, बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, सुमित अग्रवाल, संदीप कुमार अग्रवाल, आशीष कुमार तिकरिहा। राज्य शासन और प्रशासनिक महकमे में इस पदोन्नति को बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

 

Categorized in: