गिरिजा ठाकुर

अंबिकापुर। थाना अंबिकापुर व मणिपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लूट के दो प्रकरणों में शामिल आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से ई रिक्शा एवं नगद 500 रुपये बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली है। गणेश सोनी पिता स्व.रामजी सोनी निवासी मनेन्द्रगढ़ जिला एमसीबी हाल मुकाम मदर टेरेसा स्कूल के सामने मायापुर अंबिकापुर ने 23 सितंबर को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 22 सितंबर को वह शहर में ऑटो चलाने निकला था। इसी दौरान सत्तीपारा निवासी विक्की सोनी एवं अन्य एक ने उसे रोका और बंजारी की ओर चलने के लिए कहा। बंजारी की ओर जाने पर दोनों ने उसे लखनपुर रोड में आगे चलने कहा। बाद में सूनसान रास्ते में मौका पाकर दोनों मारपीट करने लगे और ऑटो से उसे उतारकर ई रिक्शा लूटकर भाग गए। दूसरे मामले में दोनों आरोपियों ने पुनः रात को पंचशील गली में एक युवक को डरा धमकाकर दो हजार रुपये नगद, आईपैड एवं घड़ी की लूटपाट घटना को अंजाम दिया था। दोनों मामलों में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन में लूटपाट की घटना में शामिल आरोपियों का तलाश पुलिस शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश पात्रे, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व में पुलिस टीम तकनीकी सहायता से विक्की उर्फ़ विशाल सोनी पिता पवन सोनी 28 वर्ष निवासी सत्तीपारा अम्बिकापुर को घेराबंदी करके पकड़ी। पूछताछ में संदेही ने ई रिक्शा एवं एक अन्य मामले में युवक से पंचशील रोड में 2000 रुपये नगद एवं अन्य समान की लूटपाट करना स्वीकार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। आरोपी के निशानदेही पर ई रिक्शा एवं 500 रुपये नगद बरामद किया गया। घटना में शामिल 01 आरोपी फरार है। कार्रवाई में थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश सिंह, उप निरीक्षक अर्जुन यादव, सहायक उप निरीक्षक नवल किशोर दुबे, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, महेश्वर शरण सिंह, छत्रपाल सिंह, आरक्षक अतुल शर्मा, कुश सोनी, सुरेश गुप्ता, दिनेश यादव, जयदीप सिंह, रूपेश महंत, इद्रीश खान, चालक आरक्षक शम्भू सिंह शामिल रहे।

Categorized in: