साल 2023 की तीसरी तिमाही में चाइनीज टेक ब्रैंड Poco ने अन्य स्मार्टफोन मेकर्स को पीछे छोड़ दिया है और भारतीय मार्केट का टॉप स्मार्टफोन ब्रैंड बन गया है। खास बात यह है कि टॉप पोजीशन पर जा पहुंचे ब्रैंड ने अपने लगभग सभी लोकप्रिय स्मार्टफोन्स सस्ते कर दिए हैं। पोको ने कम कीमत पर दमदार स्मार्टफोन्स के साथ भारतीय मार्केट में पहचान बनाई है और इसके बजट डिवाइसेज भी खूब पसंद किए जा रहे हैं।

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK GROUP से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन अख़बार के FACEBOOK PAGE से जुड़ने के लिए LINK पर क्लिक कीजिए 

https://m.me/ch/AbZE8z1PFso6LQdW/

कंपनी वेबसाइट के अलावा लोकप्रिय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart से भी Poco स्मार्टफोन्स कम कीमत पर खरीदे जा सकेंगे। फ्लिपकार्ट पर 8 अक्टूबर को शुरू हो रही सेल 15 अक्टूबर तक चलने वाली है और फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स को इसका अर्ली ऐक्सेस 7 अक्टूबर से मिलने लगेगा। इस सेल में ICICI बैंक, Axis बैंक और Kotak बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स से भुगतान की स्थिति में अतिरिक्त डिस्काउंट का फायदा भी दिया जा रहा है।

Poco C55
सेल में इस स्मार्टफोन के 6+128GB वैरिएंट के लिए सिर्फ 7,799 रुपये खर्च करने होंगे। इस डिवाइस में पॉलीकार्बोनेट बैक डिजाइन के अलावा MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है और 50MP डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 5000mAh क्षमता वाली बैटरी मिलती है और 6.71 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है।

Poco X5 5G
सेल में यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट से 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसमें पावरफुल Snapdragon 695 प्रोसेसर के अलावा फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। डिवाइस के बैक पैनल पर 48MP फ्रंट कैमरा दिया गया है और इस फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh बैटरी मिलती है।

Poco M5
दमदार MediaTek Helio G99 प्रोसेसर के साथ आने वाले इस बजट फोन की कीमत सेल के दौरान 6,999 रुपये कर दी गई है। इस फोन में 6.5 इंच का 90Hz फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है और 2 दिनों तक चलने वाली बड़ी बैटरी मिलती है। इस फोन के बैक पैनल पर 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है और दमदार डिजाइन मिलता है।

Poco C51
पोको C-सीरीज के दमदार स्मार्टफोन को सेल में केवल 5,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकेगा। इसमें 6.52 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है और इसकी 4GB रैम को टर्बो रैम फीचर के साथ 7GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर 8MP डुअल कैमरा मिलता है और इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है।

Categorized in: