अध्यक्ष बने उमेश जायसवाल, महिला मंच अध्यक्ष के लिए श्वेता गुप्ता का मनोनयन
अंबिकापुर। कलचुरी जायसवाल समाज का महत्वपूर्ण बैठक 22 अक्टूबर, मंगलवार को जायसवाल भवन बौरी पारा में आयोजित किया गया। बैठक में समाज के संरक्षक श्याम लाल जायसवाल, हरिशंकर जायसवाल, विजय जायसवाल, पीएस कुमार, शिव कुमार जायसवाल, पार्षद रमेश जायसवाल, सुरेश प्रसाद जायसवाल, विजय गुप्ता, जवाहर लाल गुप्ता, कौंतेय जायसवाल के उपस्थिति में जायसवाल समाज का पुनर्गठन किया गया। इस दौरान जायसवाल महासभा के अध्यक्ष उमेश जयसवाल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया, साथ ही जायसवाल महिला मंच अध्यक्ष के लिए पूर्व पार्षद श्वेता गुप्ता को मनोनीत किया गया। युवा मंच के अध्यक्ष के लिए आयुष जायसवाल की नियुक्ति की गई। बैठक में आगामी भगवान सहस्त्रबाहुजी की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया और भव्य महारैली संभागीय स्तर पर आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से समाज के सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदाधिकारी भोला प्रसाद जायसवाल, नारायण प्रसाद जायसवाल, डॉ. प्रदीप जायसवाल, प्रोफेसर रमेश जायसवाल, मदन जयसवाल, सोहन जायसवाल, आकाश गुप्ता, दीपक जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, शशि जायसवाल, अंतू जायसवाल, कुंजबाला जायसवाल, सुधा जायसवाल, माधुरी जायसवाल, रश्मि जायसवाल, रीना जायसवाल, सरिता जायसवाल, ममता जायसवाल, सरोज जायसवाल, संध्या जायसवाल, आशिमा जायसवाल, अविनाश जयसवाल, विक्रांत जायसवाल, संदीप जयसवाल, सीनू, रोहित जायसवाल, राज कीर्ति जायसवाल, इंजीनियर हिमांशु जायसवाल सहित अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित है।

Categorized in: