Realme भारत में बैक टू बैक फोन लॉन्च कर तेजी से अपने पोर्टफोलियो को बढ़ा रहा है। अब कंपनी नारजो सीरीज का एक नया फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। बता दें कि रियलमी नारजो सीरीज अपने फीचर्स और इनोवेटिल डिजाइन के लिए पॉपुलर है और नारजो सीरीज के करीब 1.6 करोड़ फोन बिक चुके हैं। कंपनी अब नारजो सीरीज के नए फोन के तौर पर Realme Narzo N65 5G लॉन्च करने के लिए तैयार है। अपकमिंग रियलमी फोन में क्या होगा खास और इसे कब लॉन्च किया जाएगा, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ..

Realme Narzo N65 5G की लॉन्च डेट और खासियत
कंपनी का कहना है कि अपकमिंग Realme Narzo N65 5G एडवांस्ड फीचर्स और स्लीक डिजाइन के साथ आएगा। फोन डाइमेंसिटी 6300 5G चिपसेट से लैस होगा। कंपनी का दावा है कि यह पहला फोन है, जो D6300 5G चिपसेट से लैस होगा। चिपसेट दमदार परफॉर्मेंस प्रदान करता है। स्मार्टफोन IP54 वॉटर रेसिस्टेंट, सेगमेंट में बेस्ट रेनवाटर स्मार्ट टच के साथ आता है, जो गीले हाथों से चलाने पर भी बेहतरीन टच स्क्रीन परफॉर्मेंस और रिस्पॉन्सिवनेस प्रदान करता है। भारत में इसे 28 मई को लॉन्च किया जाएगा।

बता दें कि हाल ही में रियलमी ने जीटी सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन Realme GT 6T लॉन्च किया है। चलिए डिटेल में बताते हैं फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में

इतनी है अलग-अलग वेरिएंट की कीमत
GT 6T को चार अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन पर 6000 रुपये का ऑफर मिल रहा है। ऑफर के बाद, फोन का 8GB+128GB वेरिएंट 24,999 रुपये, 8GB+256GB वेरिएंट को 26,999 रुपये, 12GB+256GB वेरिएंट को रुपये 29,999 रुपये और 12GB+512GB वेरिएंट को 33,999 रुपये में खरीद पाएंगे। फोन की पहली सेल से 29 मई से शुरू होगी। आप इसे अमेजन के साथ-साथ रियलमी की ऑफिशियल साइट से खरीद पाएंगे। इसे फ्लूइड सिल्वर और रेज़र ग्रीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

कर्व्ड डिस्प्ले और हैवी रैम
फोन में 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले है। कंपनी का दावा है कि इसमें 6000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिलता है। फोन रियलमी UI 5 पर काम करता है, जो एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड है। फोन स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिप के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह भारत का पहला फोन है, जो इस प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज मिलता है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS सपोर्ट और Sony LYT-600 लेंस के साथ 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। सेल्फी के लिए, फोन में Sony IMX615 सेंसर के साथ 32 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 120W सूपरवूक चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5500 एमएएच बैटरी है। चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है।

Categorized in: