रायपुर के तोमर ब्रदर्स के घर से करोड़ों का माल जब्त किया गया है। करीब 37 लाख कैश सोने-चांदी के जेवरात के अलावा हथियार भी मिले हैं। रोहित तोमर, विरेंद्र तोमर और उनके परिवार पर सूदखोरी का आरोप है। फिलहाल दोनों भाइयों की तलाश पुलिस कर रही है। एक पीड़ित के थाने में दिए बयान के मुताबिक, इन लोगों ने उधार के एवज में भरा चेक, कोरा चेक, कोरा स्टाम्प में हस्ताक्षर करवाया। पैसे की वसूली के लिये लगातार मारने की धमकी और जेल भेजने की धमकी दी। इसके साथ ही डरा धमकाकर औने पौने दाम पर जमीन की रजिस्ट्री कराई गई। रोहित ने एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ मारपीट भी की थी। इसके बाद से वह फरार है। पुलिस उसकी खोजबीन करते हुए भाठागांव स्थित सांई विला मकान पहुंची।

सर्च वारंट के साथ पहुंची थी पुलिस की टीम
दरअसल, रोहित तोमर पर आरोप है कि उसने पुराने रंजिश के चलते अपने बाउंसर के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर दशमीत चावला के साथ मारपीट की। दशमीत ने अपनी शिकायत में बताया कि 31 मई की रात में अपने दोस्त के साथ खाना खाने VIP रोड के क्लब गया था। हां पर रोहित तोमर उसे गेट के पास पुरानी रंजिश की वजह से गालियां देने लगा। फिर मारपीट करने के बाद जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने बताया कि थाना तेलीबांधा रायपुर में दर्ज मामले में रोहित सिंह तोमर की खोजबीन की जा रही है, लेकिन आरोपी का अब तक कुछ पता नहीं चला है। इसके बाद पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सिर्फ आरोपी के भाटागांव स्थित मकान का सर्च वारंट प्राप्त किया गया। फिर तेलीबांधा पुरानी बस्ती थाना, क्राइम ब्रांच और रक्षा टीम के साथ 4 जून को मकान की तलाशी ली गई। मकान में 35 लाख कैश, 734 ग्राम सोने के जेवर, 125 ग्राम चांदी, बीएमडब्ल्यू, थार और ब्रेजा जैसी महंगी गाड़ियां मिली है। जिसे पुलिस ने जब्त किया है।

कैसे बना अंडा ठेला लगाने वाला करोड़ों का आसामी
तोमर भाई एक समय में टिकरापारा इलाके में अंडे का ठेला लगाया करते थे। उस समय तोमर का परिवार किराए के घर में रहता था। धीरे-धीरे दोनों भाई ने सूदखोरी का काम शुरू किया और फिर इस काम में ये लोग इतने आगे निकले कि करोड़ों की संपति बना ली। दोनों भाई के नाम पर आज करोड़ो की संपति है। इतना ही नहीं कभी किराए के मकान में रहने वाले तोमर ब्रदर्स के पास भांटागांव में 5 हजार वर्गफीट में बना एक आलीशान बंगला, लग्जरी गाड़ियां भी है। दोनों भाइयों के खिलाफ चाकूबाजी, फायरिंग, सूदखोरी समेत कई अपराध दर्ज है।

Categorized in: