बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए चार सालों से बंद 52 ट्रेनों के स्टॉपेज की अनुमति फिर से दी है। आज से ट्रेनों के स्टॉपेज शुरू हो जायेंगे। इनमें छत्तीसगढ़ के 33 स्टेशनों पर ट्रेनें रुकेंगी। बिलासपुर जिले में 22 ट्रेनों का स्टॉपेज छोटे स्टेशनों में होगा।

कोरोना में रोका गया था स्टोपेज
रेल अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना काल के दौरान छोटे स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज को रोक दिया गया था। यात्रियों की डिमांड को ध्यान में रखते हुए अब एक बार फिर से ट्रेनों की स्टॉपेज शुरु किया गया है। बता दें कि कोरोना काल के दौरान बंद की गई कई ट्रेनों का संचालन रेलवे ने फिर से शुरू किया है।

इन ट्रेनों का होगा स्टॉपेज
रेलवे सूत्रों के अनुसार, इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस और टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 1 सितंबर से ब्रजराजनगर में रुकेगी। अमृतसर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस 1 सितंबर से और विशाखापत्तनम-अमृतसर एक्सप्रेस 2 सितंबर से बेलपहाड़ में रुकेगी। चेन्नई सेंट्रल-बिलासपुर एक्सप्रेस 2 सितंबर से और बिलासपुर-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस 31 अगस्त से मुल मारोरा में रुकेगी। चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस और रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस 1 सितंबर से धुरवासिन और बैहाटोला रेलवे स्टेशन पर रुकेगी वहीं, शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस, बिल्हा रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस भी बिल्हा रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। इतवारी-कोरबा शिवनाथ एक्सप्रेस, गेवरा रोड-इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस, दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस, छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस का अब बिल्हा रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज होगा। शहडोल-अम्बिकापुर एक्सप्रेस करंजी, चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस पाराडोल, शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस देवबलौदा चरौदा रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।

Categorized in: