15 लोगो ने दर्ज कराई 1.6 करोड़ ठगी की शिकायत

पूर्व में दर्ज है कोतवाली में तीन शिकायतें

4 दिसंबर तक के लिए पुलिस ने लिया है रिमांड, गहनता से पूछताछ कर रही पुलिस

सूरजपुर।अशफाक उल्लाह के ठगी के शिकार लोगो का आज यहां थाने में रिपोट दर्ज कराने तांता लगा रहा। एक जानकारी के अनुसार करीब एक दर्जन से ऊपर लोग आवेदन लेकर थाने पहुँचे हुए है। भैयाथान ब्लॉक के ग्राम शिवप्रसादनगर के अशफाक उल्लाह व उसके पिता जरीफ उल्लाह को कल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जरीफ उल्लाह को जहाँ जेल भेज दिया गया है वहीं अशफाक उल्लाह को पुलिस ने 4 दिसम्बर तक के लिए रिमांड पर लिया है, जिससे पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि जिन लोगों से राशि ली गई उक्त राशि कितनी है और उसे कहाँ खपाया गया है। इसमे कोई विदेशी तार तो नही जुड़ा है और भी तमाम बिंदु है जिस पर पुलिस काम कर रही है।इस मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि जिन लोगो ने अशफाक उल्लाह के पास अपनी बड़ी रकम लगाई है, जो उनकी गाढ़ी कमाई का हिस्सा रहा होगा, उनकी रकम की वापसी कैसे होगी..?इसे लेकर लोग भारी चिंतित है। ज्ञात हो कि अशफाक उल्लाह ने समूचे क्षेत्र से बड़े पैमाने पर लोगो से रकम दुगनी करने के नाम पर ठगी की है।यह रकम करोड़ो में हो सकती है। जांच में स्पष्ट होगो कि यह राशि कितनी है।

सवाल यह भी है…

इतने जागरूकता अभियान के बाद भी शार्ट टाइम में पैसा दुगना करने के नाम पर लोग ऐसे लोगो के झांसे में कैसे आ गए और अपनी जमा पूंजी गंवा बैठे। इसके साथ ही यह भी जांच के दायरे में आ सकता है कि जो लोग यह कह रहे है कि उन्होंने दस लाख दिए बीस लाख दिए उक्त रकम कहां से आई उनका इनकम टैक्स जमा है क्या कुछ लोग ऐसे तो नही है जो शासन के गरीबी रेखा में मिलने वाली राशन का लाभ भी ले रहे थे क्या…? ऐसे लोग रकम वापसी के लिए क्या तथ्य दे पाएंगे..?कई ऐसे बहुतेरे लोग है जो दो नम्बर की राशि इस ठग को दिए थे ओर दुगुना रकम जिन्होंने वापस ले लिया उनकी बल्ले बल्ले तो पर जांच उनकी भी होगी..साथ कई ऐसे लोग है जिन्होंने बड़ी रकम फ़साई है जो इस तरह के सवालों से बचने के लिए रकम डूबने के आसार के बाबजूद चुप्पी साधने में भलाई समझ रहे है।

आज ये पहुँचे थे आवेदन लेकर

अशफाक के विरूद् शनिवार को 15 लोगो ने ठगी करने का आवेदन दिया है। जबकि पूर्व में सूरजपुर के 3 लोगो ने कोतवाली थाने में लाखों के ठगी की रिपोर्ट लिखाई है। अनवर मोमीन पिता इमान उल्ला सा० भवराही थाना सूरजपुर 10 लाख, जमीलुददीन पिता जसीमुददीन सा० विशुनपुर थाना सूरजपुर 3 लाख, मो० युनूस आ० स्व० मो० कासिम ग्राम विशुनपुर थाना सूरजपुर 3 लाख, मो० हारून रसीद पिता शाकीर मोहम्मद सा० भवराही 8 लाख, सफीक मोहम्मद पिता अब्दूल रहमान सा० भवराही थाना सूरजपुर 3 लाख इरसादूल अंसारी पिता सफीक अंसारी सा० भवराही 8.50 लाख, हसनैन रजा पिता नियाज अहमद सा० भवराही थाना सूरजपुर 10 लाख, रसीद मोहम्मद पिता मुसरसलीम सा० भवराही थाना सूरजपुर 3 लाख,तेहरून निशा पति अज्जू रहमा सा०भवराही थाना सूरजपुर14 लाख, अयुब मो० सून्नी पिता जलिलुददन सा० भवराही5 लाख, अब्दूल हक पिता नफील उददीन सा० भवराही9 लाख, इरफान अंसारी पिता मुमताज हमम्मद स० दतिमा थाना विश्रामपुर13 लाख, कृष्ण कुमार सिंह आ० प्रताप सिंह सा० टेगनी थाना पटना 5 लाख, इरफान खान पिता सजजाद खान सा० टेमनी थाना पटना 7 लाख, अवधेश चंद गुप्ता पिता राधेश्याम गुप्ता सा० सोनपुर थाना सूरजपुर 5 लाख ने यहां कोतवाली थाने में आवेदन दिया है।

Categorized in: