चाइनीज स्मार्टफोन मेकर वनप्लस अपने अगले फ्लैगशिप फोन के तौर पर OnePlus 12 लॉन्च कर सकता है, जिसे OnePlus 11 के सक्सेसर की तरह पेश किया जाएगा। यह Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ आने वाला दुनिया का पहला फोन हो सकता है और इसके चुनिंदा स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। सामने आया है कि इस फोन में 24GB रैम मिलेगी और 50MP कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

टिप्सटर Digital Chat Station की ओर से चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर बताया गया है कि OnePlus 12 में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है। दावा है कि इस प्रोसेसर के साथ 16GB या फिर 24GB इंस्टॉल्ड रैम दी जाएगी। इस हैंडसेट में बेहतर कूलिंग और हीट डिसिपेशन के लिए बड़ा वेपर चैंबर (VC) मिल सकता है। कंपनी इस फोन अपनी होम-कंट्री में साल के आखिर में लॉन्च कर सकती है और इसमें नया फ्लैगशिप चिपसेट सबसे पावरफुल परफॉर्मेंस देगा।

OnePlus 12 के संभावित स्पेसिफिकेशंस
वनप्लस के नए फ्लैगशिप फोन में 2K रेजॉल्यूशन और हाई-फ्रीक्वेंसी पल्स-विद मॉड्युलेशन (PWM) डिमिंग वाला कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है। इस डिस्प्ले में यूजर्स को अल्ट्रा-थिन ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए मिल सकता है। डिवाइस के बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी Sony IMX900-सीरीज सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 64MP 3x पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। पिछली रिपोर्ट्स में सामने आया था कि नए वनप्लस फ्लैगशिप फोन में पेरीस्कोप जूम कैमरा मिलेगा।

फास्ट वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
टिप्सटर ने दावा किया है कि OnePlus 12 में 5400mAh क्षमता वाली बैटरी मिलेगी, जो मौजूदा OnePlus 11 के मुकाबले बड़ी है। इस बैटरी को USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट के जरिए 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। साथ ही इस स्मार्टफोन को 50W चार्जिंग स्पीड पर वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा। यह फोन Android 14 आधारिक OxygenOS के साथ आएगा और इसमें 256GB या इससे ज्यादा UFS 4 स्टोरेज मिल सकता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नए वनप्लस फ्लैगशिप में 32MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इस फोन में 6.7 इंच LTPO 3.0 AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है और इसके बाकी फीचर्स अगले कुछ महीनों में सामने आएंगे।

Categorized in: