वनप्लस का स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने अपने पॉप्युलर मिड-रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 3 5G को सस्ता कर दिया है। कंपनी का यह फोन दो वेरिएंट- 8जीबी+128जीबी और 12जीबी+256जीबी में आता है। लॉन्च के वक्त फोन के 8जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये थी, जो अब घट कर 24,999 रुपये हो गई है। वहीं, 28,999 रुपये वाला फोन का 12जीबी रैम वेरिएंट अब 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। नई कीमत के साथ फोन को आप कंपनी की वेबसाइट और अमेजन इंडिया से खरीद सकते हैं।

वनप्लस नॉर्ड CE 3 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन
फोन में कंपनी 1080×2400 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 का पंच-होल AMOLED डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और 20:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कंपनी इस फोन में गोरिल्ला ग्लास 5 भी दे रही है। फोन 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको स्नैपड्रैगन 782G चिपसेट भी देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में आपको एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे मिलेंगे।

इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी शामिल है। फोन में दिया गया मेन कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन फीचर भी ऑफर करता है। सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। कंपनी इस फोन में 5000mAh की बैटरी दे रही है। यह बैटरी 80 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें तो फोन ऐंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OxygenOS 13.1 पर काम करता है।

Categorized in: