बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों ने नापाक हरकत को अंजाम दिया है। दरअसल, नक्सलियों के लगाए IED की चपेट में आकर एक जवान शहीद हो गया है। वहीं 3 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक भोपालपटनम के उल्लुर इलाके में जवान सर्चिंग अभियान के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट कर दिया। IED चपेट में आने से डीआरजी के जवान दिनेश नाग शहीद हो गए हैं। वहीं 3 जवान भरत धीवर,पैकू इंला और मुंदारू राम कवासी घायल हुए हैं। तीनों जवानों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।फिलहाल घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में जवानों ने सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है।

DRG जवान 17 अगस्त को जिला बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकली थी। सर्चिंग के दौरान 18 अगस्त को सुबह IED ब्लास्ट होने से Bijapur DRG टीम की एक जवान Dinesh Nag शहीद हो गये और 3 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों की स्थिति सामान्य है और खतरे से बाहर है l प्राथमिक उपचार के उपरांत इवेक्यूट कर बेहतर उपचार की आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पुलिस अफसर ने बताया कि अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत विस्तृत जानकारी दी जाएगी। बता दें कि नक्सवाद को बस्तर से खत्म करने की डेडलाइन मार्च 2026 तय की गई है। इस साल बरसात में भी एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Categorized in: