रायपुर। आज से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पेट्रोल को लेकर एक सख्त नियम लागू हो रहा है। अगर आप को पेट्रोल भरवाना है तो हेलमेट पहनना पड़ेगा। आज से यह नया नियम दोपहिया वाहन चालकों के लिए हर पेट्रोल पंप में लागू हो रहा है। राजधानी में पिछले दिनों हुए सड़क हादसों में हुई मौतों के कारण ये निर्णय लिया गया है।

हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं
दरअसल, आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए रायपुर पेट्रोल पंप एसोसिएशन खुद यह बड़ा फैसला लिया है। सामाजिक हित में नो हेलमेट नो पेट्रोल” अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत दो-पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने पर ही पंप पर पेट्रोल दिया जाएगा। यह नियम आज से लागू हो जायेगा। अगर आप बिना हेलमेट पेट्रोल पंप पर पहुंचेंगे तो आपको पेट्रोल नहीं मिलेगा।

विवाद करने पर होगी कार्रवाई
अगर कोई चालाक जबरदस्ती पेट्रोल मांगता या विवाद करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस मामले में ऐसे लोगों से सीधे पुलिस निपटेगी। बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलने पर जो लोग विवाद करेंगे पंप वाले इसकी​ शिकायत डायल 112 में कर सकते हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Categorized in: