बलरामपुर जिले के राजपुर जनपद सदस्य नीरज तिवारी के नेतृत्व में आज ग्रामीणों ने राजपुर अनुविभागीय अधिकारी चेतन साहू को ज्ञापन सौपकर अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 343 पर राजपुर से बासेन तक सड़क मरम्मत नहीं कराने पर 6 दिसंबर को अलखडीहा मुख्य चौक के पास चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि पूर्व में NH 343 के एसडीओ द्वारा लिखित में आश्वासन दिया था कि 20 अक्टूबर से कार्य प्रारंभ किया जाएगा परंतु नवंबर माह बीत जाने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं करने को लेकर नाराज ग्रामीणों नें ज्ञापन सौंपकर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
जनपद सदस्य नीरज तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 343 पर राजपुर से बासेन तक बरसात के पूर्व से ही बड़े-बड़े जानलेवा गढ्ढे हो गए हैं,जिसके कारण सड़क पर आवागमन करने वाले आये दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इससे लोगों को जान-माल की भी हानि हो रही है। विभागीय लापरवाही के कारण बरसात से पूर्व किया जा रहा सड़क रिपेयरिंग का कार्य भी अधुरा छोड़ा गया है जिसे अबतक पूरा नहीं किया जा सका है। NH 343 पर राजपुर से बासेन तक बने जानलेवा गड्ढों को भरवाने उचित कार्यवाही का 15 दिवस के भीतर मरम्मत कार्य करवाने तथा इसपर उचित कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में जनप्रतिनिधियों व ग्रामवासियों के साथ विरोध में सड़क जाम कर वृहद आन्दोलन के सम्बन्ध में विगत दिनांक 18 अगस्त 2021 को आवेदन दिया गया था।दिए गए समयावधि में सड़क मरम्मत कार्य संतोषजनक रूप से नहीं प्रारम्भ होने की स्थिति में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों के साथ ग्राम पंचायत अलखडीहा में मुख्य सड़क पर सांकेतिक रूप से अंशकालिक चक्का जाम किया गया था और ज्ञापन सौंपा गया था कि आगामी 15 दिवस के भीतर सड़क मरम्मत का कार्य संतोषजनक रूप से प्रारम्भ नहीं कराया जाता है तो पुनः हम सभी ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधि वृहद रूप से चक्काजाम और आन्दोलन करने बाध्य होंगे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व सरपंच विनय भगत,उदय यादव,रामधनी यादव,अर्जुन यादव,बसंत कुजुर,दिनेश यादव,सुदामा राजवाड़े,अनिल लकडा,रामधनी यादव,गेंदल लकड़ा एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।

Categorized in: