बलरामपुर जिले के राजपुर मुख्य मार्ग एनएच 343 पर आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के काफिले में शामिल चार गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हालांकि, इस दुर्घटना में मंत्री सहित सभी लोग सुरक्षित रहे।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े कुसमी जा रही थीं, जहां उन्हें बिरसा मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता कार्यक्रम में शामिल होना था। घटना चरगढ़ गांव के पास हुई। सामने से एक तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था, जिससे बचने के लिए काफिले के एक वाहन ने अचानक ब्रेक लगाया। इसके चलते पीछे चल रहे अन्य चार वाहन आपस में टकराना बताया जा रहा है
घटना के बाद मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रेस्ट हाउस पहुंचीं। वहां से उन्होंने कुसमी के लिए रवाना हो गईं।
इस घटना में किसी को भी घायल होने की सूचना नहीं है। काफिले के वाहनों को हल्का नुकसान हुआ, लेकिन मंत्री और उनके साथ मौजूद सभी लोग सुरक्षित रहे।
यह घटना एक बार फिर से सड़क पर यातायात नियमों और सतर्कता की आवश्यकता को उजागर करती है। शुक्र है कि समय रहते स्थिति संभल गई और किसी प्रकार की बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।

Categorized in: