जरही। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा के निर्देशानुसार सूरजपुर जिला के मंडल अध्यक्ष और मंडल महामंत्री की नियुक्ति की गई, जिसमें मुकेश सिंह को भारतीय जनता पार्टी के जरही मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, वहीं लालसाय सिंह पावले को मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया है। नए मंडल अध्यक्ष व मंडल महामंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। मुकेश सिंह व लालसाय सिंह पावले ने कहा कि वे भाजपा की नीति-रीति का पालन करते हुए संगठन को विस्तार देने और आमजन को पार्टी से जोड़ने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष मिलकर पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

Categorized in: